फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Firing On Police: पुलिस के आते ही भड़क उठा आरके दुबे, हेलमेट पहना...गले में डाला गमछा, छत पर जाकर करने लगा दनादन फायरिंग

Mon, 20 Jun 2022 10:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के श्याम नगर के सी ब्लाक के एक परिवार में बेटे-बहू के साथ अक्सर होने वाला विवाद रविवार को इस हद तक पहुंच गया कि पिता ने सारी हदें पार कर दीं। 55 साल के राजकुमार दुबे ने अपने बेटे और बहू को घर पर ही बंधक बना लिया। बहू के फोन पर पुलिस पहुंची तो उसने घर की छत पर चढ़कर दोनाली बंदूक से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दो घंटे में उसने 40 राउंड फायर झोंक डाले। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार उसे बातचीत कर समझा सके। फिर घर के भीतर से उसे हिरासत में लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। राजकुमार दुबे पहले शेयर मार्केट का काम करता था। लॉकडाउन के बाद से वह बेरोजगार है। उसका काफी समय से बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है। इस वजह से वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में चला गया। 
 
विज्ञापन

2 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर भावना ने दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरके भड़क गया और बहू और बेटे को कमरे में बंद कर छत से पुलिस पर फायरिंग करने लगा। 
 
विज्ञापन

3 of 8
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
इससे एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को छर्रे लग गए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। इस दौरान आरोपी रुक-रुककर फायरिंग करता रहा और दूसरी तरफ डीसीपी पूर्वी उसको समझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे बाद उसने गोलियां दागनी बंद की। तब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई। 

4 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
आरके दुबे से बंदूक लेकर उसे दबोच लिया। कमरे में बंद बेटे,  बहू को बाहर निकाला। आरोपी के पास से पुलिस को 50 कारतूस मिले और करीब 40 खोखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने लगाया था हेलमेट
आरके दुबे जिस तरह से फायरिंग कर रहा था, उससे वह शातिर अपराधी लग रहा था। वह सिर पर हेलमेट लगाए था और गले में गमछा डाले हुए था, जिससे मुंह ढक रखा था। मकान की रेलिंग की आड़ लेकर वह फायरिंग कर रहा था ताकि वह सुरक्षित रहे। 

 
विज्ञापन

6 of 8
Kanpur Firing On Police - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने पहले ही तय कर लिया था कि आखिर बिना गोली चलाए ही हालात काबू करने की जद्दोजहद करेंगे। क्योंकि आशंका थी कि आरके दुबे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बाद में पता भी चला कि उसका पांडुनगर निवासी एक डॉक्टर से इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

7 of 8
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
वीडियो बना रहे पड़ोसियों पर गोली चलाई
कुछ पड़ोसी आरके दुबे का वीडियो बनाने व फोटो खींचने का प्रयास करने लगे तो आरके ने उनकी तरफ बंदूक तानकर गोली चला दी। कई लोग बाल-बाल बच गए। जब पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़कर चले गए तब लोग घरों से बाहर आए। महिलाएं पुलिस अफसरों से सवाल कर रही थीं कि यह जल्दी तो नहीं छूटकर आ जाएगा। यानी उनके भीतर दहशत कैद हो गई। 
 
विज्ञापन

8 of 8
श्याम नगर गोलीकांड - फोटो : अमर उजाला
वारदात में तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। बड़ी ही सूझबूझ के साथ ऑपरेशन कर आरोपी को पकड़ा गया। लाइसेंसी असलहा और कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। पारिवारिक विवाद की वजह से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार है। सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
- आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें