फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कानपुर फैशन वीक के रैंप पर मॉडल्स का जलवा 

Fri, 13 Oct 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
रैंप पर चलती मॉडल
बॉलीवुड की धुन पर चमकती लाइट्स और रैंप मॉडल्स। मौका था होटल विजय इंटरकॉन्टीनेंटल में थ्री एएम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कानपुर फैशन वीक का।
 
विज्ञापन

2 of 5
रैंप पर डिजाइनर ड्रेसेस पहनकर चलती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
इस फैशन शो के तीसरे सीजन के पहले दिन आकर्षण का केंद्र रहीं बतौर शो स्टॉपर शामिल हुईं मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी उदेशी। डिजाइनर ड्रेस में उनका अंदाज देखते ही बन रहा था। हर किसी की नजरें बस उनपर जैसे टिक ही गई थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
रैंप पर डिजाइनर ड्रेस पहनकर चलती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
फैशन शो में दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ आदि शहरों से कुल 16 मॉडल्स आई थीं। कानपुर के डिजाइनर्स की ओर से डिजाइन की गई ड्रेसेस पहनकर जब यह मॉडल्स रैंप पर आईं तो हर ओर से तालियां बज उठीं।
 

4 of 5
रैंप पर डिजाइनर ड्रेसेस पहनकर चलती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
इस शो में इंडो-वेस्टर्न, पारंपरिक, वेस्टर्न व वेडिंग थीम आदि राउंड रखे गए जिसमें सभी मॉडलस ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेस को प्रदर्शित किया। इन सभी ड्रेसेस को एनआईवीएस इंस्टीट्यूट, गोविंदनगर के 11 डिजाइनर्स ने डिजाइन किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रैंप पर डिजाइनर ड्रेसेस पहनकर चलती मॉडल्स - फोटो : अमर उजाला
कानपुर फैशन वीक में लाइफस्टाइल व होम डेकोर के कुल 40 स्टॉल लगे हैं। इसमें डिजाइनर ज्वैलरी, परिधान, घर को सजाने के लिए शो पीस, डिजाइनर दीये, वंदनवार आदि के स्टॉल लगे हुए हैं जिसने ग्राहकों को आकर्षित किया। यह प्रदर्शनी 13 व 14 अक्तूबर को भी लगी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें