फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ये थी मौत की वजह...

Mon, 20 Jul 2020 09:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
विकास दुबे: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने - फोटो : amar ujala

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने के बाद अधिक खून बहने से मौत बताई गई है। एनकाउंटर में तीन गोलियां विकास के आर पार हुई थीं। शरीर में 10 जख्म थे। पहली गोली दाहिने कंधे और अन्य दो गोलियां बाएं सीने में लगी थीं।

विज्ञापन

2 of 6
विकास दुबे: विकास को लगी तीन गोलियां - फोटो : अमर उजाला
दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें थीं। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान उसके शरीर से तीन गोलियां आरपार हुई थीं। शरीर के अलग अलग हिस्सों में कुल दस जख्म मिले हैं। छह जख्म (इंट्री-एग्जिट) गोलियों के हैं, जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में थे।

 
विज्ञापन

3 of 6
विकास दुबे: मुठभेड़ में मार गिराया था - फोटो : अमर उजाला
ये जख्म गोलियां लगने के बाद गिरने से हुए। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दस इंजरी का जिक्र है। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छह इंजरी गोलियों की हैं। यानी तीन गोलियां शरीर के आरपार (इंट्री-एग्जिट) हुई हैं। एक गोली दाहिने कंधे व अन्य गोलियां बाएं सीने पर लगी थीं।

 

4 of 6
विकास दुबे: पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने - फोटो : amar ujala
इसके अलावा दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पहली गोली विकास के कंधे पर लगी। अन्य दो गोलियां सीने पर लगीं। विकास दुबे के सिर पर हल्का सा जख्म व सूजन भी थी। कोहनी फट गई थी। वहीं पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म व सूजन आई। एसटीएफ ने एनकाउंटर में दावा किया था कि विकास ने उन पर गोली चलाई तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्लैकनिंग का जिक्र नहीं है। इससे ये साफ नहीं हो सका है कि गोली कितनी दूरी से चलाई गई।

 
विज्ञापन

5 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वहीं यूपी एसटीएफ ने विकास के 12 साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें