सोनू खुल्लर उर्फ रिचा दुबे, ये वो नाम है जो कुख्यात विकास दुबे की जिंदगी में सबसे ज्यादा अहमियत रखता है। दोनो की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। इसमें रोमांस, ड्रामा और रिवेंज सब कुछ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विकास की मोहब्बत में सोनू खुल्लर अपना वजूद भी भूल गई और रिचा दुबे बन गई। जानिए सोनू खुल्लर उर्फ रिचा और विकास की पूरी लव स्टोरी।
विज्ञापन
2 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
वर्ष 1995 में विकास की सोनू खुल्लर से हुई थी मुलाकात
यह कहानी है शास्त्री नगर के शातिर बदमाश राजू खुल्लर और उसकी बहन सोनू की। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हुए राजू खुल्लर और विकास दुबे वर्ष 1995 के आसपास एक दूसरे के संपर्क में आए। कुछ ही समय में राजू विकास का जिगरी हो गया। विकास के तमाम गैर कानूनी धंधे संभालने लगा। घर में आने जाने की वजह से उसकी बहन सोनू से विकास के प्रेम संबंध हो गए। बाद में विकास ने सोनू से शादी की तो राजू साला हो गया। इन वर्षों में विकास ने बेशुमार दौलत कमाई। सब की सब सोनू के नाम करता गया।
विज्ञापन
3 of 5
vikas dubey news
- फोटो : अम
विकास के करीबी दोस्त और सोनू उर्फ रिचा के हो गए थे संबंध
विकास के साथ राजू खुल्लर की भी ताकत बढ़ती गई। वर्ष 2000 में ताराचंद्र इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सिद्धेश्वर पांडेय और वर्ष 2001 में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री की हत्या के बाद विकास कभी जेल में रहा तो कभी फरार रहा। अगले पांच वर्ष इसी लुकाछिपी में बीते। इस दौरान विकास की सारी सत्ता काफी हद तक राजू खुल्लर और उसकी बहन सोनू के पास रही। इसी बीच सोनू के संबंध विकास के एक बहुत ही खास शख्स से हो गए। तीनों ने विकास से दूरी बनाने का प्रयास किया। राजू बहन सोनू को लेकर काफी समय तक गायब रहा।
4 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
विकास की जमीनें बेंच भाग जाना चाहती थी सोनू खुल्लर उर्फ रिचा
राजू सोनू के नाम विकास की खरीदी हुई जमीनों को बेचने की फिराक में था। इसी बीच संतोष शुक्ला हत्याकांड में विकास बरी हो गया। राजू और सोनू की कारस्तानी का पता चलने पर वह आग बबूला हो गया। उसे सोनू के बेवफा होने से ज्यादा अपनी संपत्तियों के जाने का डर था। अपने दर्जनों गुर्गे राजू खुल्लर और सोनूूूूूूूूू को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने के लिए लगा दिए। उस दौर के प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि सोनू की तलाश में विकास दुबे ने शास्त्री नगर स्थित उसके घर पर धावा बोला था। तब उसने मोहल्ले के कई घरों की तलाशी ली थी। मगर सोनू नहीं मिली। इस बेवफाई से विकास इतना बौखला गया था कि राजू का यूपी में रहना मुश्किल कर दिया।
जब सोनू खुल्लर उर्फ रिचा के खून का प्यास हो गया था विकास दुबे
भाई के फरार होने और विकास के नजदीकी व्यक्ति के साथ देने से मना करने पर सोनू ने विकास के सामने सरेंडर कर दिया। बताते हैं कि उसके बाद फिर से सोनू ने नाम बदलकर विकास का काम संभाल लिया। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि विकास दुबे के लखनऊ आवास में बतौर पत्नी साथ रहने वाली महिला रिचा दुबे ही सोनू खुल्लर है। अपराध की दुनिया में वह विकास की हर कदम पर सहयोगी रही है। यहां तक कि वह घरों के सीसीटीवी कैमरे अपने मोबाइल से आपरेट करती है। घर पर दबिश की सूचनाएं विकास तक पहुंचाती है।