फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर एनकाउंटर: अमर दुबे की शादी का वीडियो वायरल, दरोगा केके शर्मा से बोला था विकास दुबे, पास आओ डरो नहीं

Sun, 19 Jul 2020 07:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की मौत के बाद उसकी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा केके शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। दरोगा ने अमर दुबे के साथ भी फोटो खिंचवाई थी जो अब वायरल हो रही है। वीडियो में वर वधू को आशीर्वाद देने के दौरान विकास दुबे दरोगा केके शर्मा से कह रहा है डरो नहीं पास आओ। 


 
विज्ञापन

2 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद से ही कुख्यात विकास दुबे की चर्चा देश भर में हो रही है। बीते दिनों उज्जैन से गिरफ्तारी के बाद अगले दिन सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया था। इसके बाद भी विकास दुबे की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच विकास दुबे का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक नवविवाहिता द्वारा फोटो खिंचाने का आग्रह करने पर विकास यह कहता नजर आ रहा है कि वह बैठकर फोटो नहीं खिचवाता। 

 
विज्ञापन

3 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
वायरल वीडियो में विकास दुबे एक नवविवाहिता के साथ फोटो खिंचवाता दिख रहा है, जिसमें वो कहता है कि वो बैठकर नहीं, खड़े होकर ही फोटो खिंचवाता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विकास के गुर्गे अमर दुबे और खुशी की शादी का है। कानपुर कांड के कुछ दिन पहले ही अमर और खुशी की शादी हुई थी। शादी के 9 दिन बाद ही अमर पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। बहरहाल, वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है कि मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो। इस पर विकास दुबे बोलता है कि मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 

 

4 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
बता दें कि बिकरू गांव कांड के आरोपी बदमाश अमर दुबे को हमीरपुर में एसटीएफ ने मार गिराया था। पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि अमर और खुशी की शादी 29 जून को हुई थी। तीस तारीख को वो बिकरू पहुंची इसके दो दिन बाद वारदात को गई। ऐसे में उसमें उसकी भूमिका नहीं मिल रही है। खुद आलाधिकारियों का भी ये कहना था कि खुशी बेगुनाह है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
मगर मंगलवार को आरोपी बदमाश शशिकांत की पत्नी मनु की एक के बाद एक तीन कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हो गईं। जिसके बाद वो जांच के घेरे में आ गई थी। पूरी तरह से साजिश में शामिल होने के साक्ष्य मिले। इसलिए अब एसएसपी दिनेश कुमार पी का कहना है कि महिलाओं की भूमिका जांच के दौरान मिल रही है। इसलिए खुशी की भूमिका की जांच नए सिरे से कराई जा रही है। विवेचक भी बदले हैं तो वो भी इसकी समीक्षा करेंगे। उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी तक पुलिस बिकरू गांव में खुशी की मौजूदगी के अलावा कोई अन्य साक्ष्य नहीं जुटा सकी है। गांव में ससुराल है तो लोकेशन वहीं पर होना लाजमी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें