फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Murder: जूस पिला दिया है, सभी के सोते ही आ जाना...व्हाट्सएप चैट से खुलासा, हत्या कर 81 मिनट बाद लौटा

Wed, 06 Jul 2022 03:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा-2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार देर रात गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी संग मिलकर अपने माता-पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने भाई और पुलिस को गुमराह कर अज्ञात युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार दोपहर उसको हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो देर शाम उसने सच उगला। पुलिस का दावा है कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए माता-पिता की हत्या की। जांच में सामने आया कि कोमल और रोहित आपस में लगातार व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिये बातचीत कर रहे थे। वारदात के बाद कोमल ने पूरी व्हाट्सएप चैट और कॉल लॉग डिलीट कर दी थी। जब पुलिस ने व्हाट्सएप चैट सोमवार को रिकवर कराई तो पता चला कि कोमल ने रात आठ बजे जूस देने के बाद रोहित को मैसेज किया था कि सभी को जूस पिला दिया है, उनके सोते ही आ जाना...। 
विज्ञापन

2 of 7
घर की ओर आते हुए आरोपी रोहित - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर पहुंचने पर भी मैसेज किया गया था, तब उसने दरवाजा खोला था। वहीं पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज से साफ हुआ कि आरोपी रोहित घर के भीतर 81 मिनट तक रहा। इसी दौरान हत्या की, कपड़े बदले और फरार हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
घर से जाते हुए आरोपी रोहित - फोटो : अमर उजाला
मुन्ना लाल के पड़ोस के घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा पुलिस ने जब खंगाला तो सोमवार देर रात 12:54 मिनट पर एक शख्स मुख्य गेट से घर के भीतर दाखिल होता दिखा। 

4 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : अमर उजाला
दाखिल होते समय वह खाली हाथ था। जब वह रात 2:15 बजे घर से बाहर आया तो उसके हाथों में लाल रंग का झोला था, उसमें कुछ सामान रखा था। खुलासा होने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह शख्स हत्यारोपी रोहित है।

 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
झोले में धारदार हथियार रखे थे। जिससे उसने दंपती का गला रेता था। कुल 81 मिनट तक रोहित घर के भीतर रहा। 2.15 बजे घर से बाहर चला गया। वह तीन कैमरों में नजर आया। 
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
कोमल ने किया था हथियार का इंतजाम
अभी यह साफ नहीं हुआ है कि किस हथियार से गला रेता गया। रोहित खाली हाथ भीतर दाखिल हुआ था। जांच में सामने आया कि कोमल ने ही धारदार हथियार का इंतजाम किया था। पूछताछ में पता किया जा रहा है कि क्या यह हथियार रोहित ने उसको पहले ही दिया था या खुद लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kanpur Double Murder - फोटो : ट्विटर
एक संदिग्ध की भूमिका की जांच
जिस वक्त रोहित घर के भीतर था, उसी दौरान एक शख्स बाहर इधर-उधर घूम रहा था। पुलिस को आशंका है कि वह भी हत्याकांड में शामिल है, इसलिए उसके बारे में पता कर उसकी भूमिका की जांच हो रही है। फुटेज से पता चला कि रोहित पैदल आया था और पैदल ही वहां से गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें