पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद बाएं से काली जैकेट में भाई दिलीप, आरोपी का भाई राजेश और अन्य
- फोटो : amar ujala
आरोपी पति गिरफ्तार, पूछताछ जारी
फतेहपुर के थाना हुसैनगंज के गौरा चिरियारा निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रूबी की शादी 2021 में सुरेंद्र स्वामी से की थी। सुरेंद्र ट्रक में खलासी का काम करता था और शराब का लती हो गया। दो साल पहले उसने बेटी को बेल्ट से पीटा था। बदनामी के डर से कार्रवाई नहीं की। सुरेंद्र जितना भी कमा रहा था सब शराब में उड़ा देता था। हत्याकांड के बाद रूबी का छोटा भाई दिलीप, मां दुर्गा देवी बिलख पड़ीं। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।