हत्याकांड से एक दिन पहले सुबह से ही नमरा का मोबाइल स्विट ऑफ था। नमरा के मोबाइल की सीडीआर से इसका खुलासा हुआ है। ये तथ्य सामने आने के बाद पुलिस सीडीआर की गंभीरता से पड़ताल शुरू कर यह पता करने की जद्दोजहद में जुटी है कि आखिर नमरा का फोन क्यों बंद था। यह सवाल सुलझाना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए-
मोबाइल बंद होने से हत्या तक के समय में नमरा कहां थी
पहली पत्नी समराना को भी वह भूल नहीं पा रहा था
नमरा की अजीबोगरीब हरकतों से वह परेशान था
नमरा चाहती थी कि वह सिर्फ उसी से बात करे
उनसे बताया था कि वह नमरा से बहुत परेशान है
मेरे 20 करोड़ दे दो संबंध खत्म कर लूंगी
कर्ज कहीं परिवार के लिए न बन जाए मर्ज
विज्ञापन
2 of 10
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सीओ अजय कुमार के अनुसार 28 अप्रैल की सुबह 10 बजे ही नमरा का मोबाइल बंद हो गया था। इसके पहले नमरा ने चार नंबरों पर बातचीत की थी। इनमें दो नंबरों पर बात थोड़ी लंबी चली है। पुलिस ने इन चारों नंबरों को चिह्नित कर लिया है। जल्द ही सभी से पुलिस पूछताछ करेगी। सीओ का कहना है कि नमरा की हत्या 29 की रात को हुई। अब सवाल उठता है कि मोबाइल बंद होने से हत्या तक के समय में नमरा कहां थी, क्या कर रही थी। पुलिस अब ये भी आशंका जता रही है कि कहीं शहवान ने उसे बंधक तो नहीं बनाया था।
विज्ञापन
3 of 10
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सोमवार शाम सात से आठ बजे के बीच शहवान ने अपने बेटे अयान और बेटी अंसरा से फोन पर बात की थी। इसके बाद वह 8:45 बजे फ्लैट पर पहुंचा था। तब से मंगलवार तड़के 3:45 तक शहवान ने किसी से भी बातचीत नहीं की। आखिरी कॉल इस समय पर शहवान ने हत्या करने के बाद पुलिस को की थी। ऐसे में पुलिस का कहना है कि बच्चों से ही आखिरी बार शहवान ने बात की थी।
4 of 10
ये फोटो नमरा और शहवान के कमरे की है जो बता रही है दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते थे
कोचिंग संचालक मोहम्मद शहवान का अपने बच्चों से लगाव बढ़ रहा था और पहली पत्नी समराना को भी वह भूल नहीं पा रहा था। नमरा की अजीबोगरीब हरकतों से वह परेशान था। इन कारणों से पारिवारिक कलह इतनी बढ़ गई थी कि शहवान ने नमरा की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस की जांच में भी पारिवारिक कलह की वजह इन्हीं परिस्थितियों को बताया गया है।
विज्ञापन
5 of 10
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पहली पत्नी समराना के मुताबिक नमरा से शादी के एक ही महीने बाद शहवान ने बेटे अयान को अपनी मां के पास भेज दिया था। नमरा उसको अपने साथ रखने को तैयार नहीं थी। इसका जिक्र उसने समराना से भी किया था। शहवान जब भी बेटे अयान व बेटी अंसरा से बात करते थे तो नमरा इसका विरोध करती थी। झगड़े की मुख्य वजह यही थी। दरअसल, नमरा चाहती थी कि वह सिर्फ उसी से बात करे। समराना और बच्चों से कोई मतलब न रखे।
समराना के मुताबिक दस दिन पहले शहवान ने वकील के जरिए उनके पास समझौते के लिए कहलाया था। वकील ने उनसे बताया था कि वह नमरा से बहुत परेशान है। इसलिए वह अपनी सारी प्रॉपर्टी समराना व बच्चों के नाम करना चाहते हैं। हालांकि तब समराना को इस बात पर यकीन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
7 of 10
पति शहवान के साथ नमरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
समराना ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा बढ़ने पर नमरा ने अलग होने की बात कही। इस दौरान नमरा ने सहवान से कई बार कहा कि मेहर की 20 करोड़ की रकम दे दे तो वह उससे संबंध खत्म कर लेगी। समराना के मुताबिक 23 अप्रैल को मुकदमे की तारीख पर जब वह कोर्ट में शहवान से मिली थीं, तब भी इस बात का जिक्र हुआ था।
8 of 10
पति शहवान के साथ सेल्फी लेती नमरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
शहवान अपने तीनों भाइयों इरफान, इमरान और जुबरान के साथ मिलकर कोचिंग चलाता था। इरफान को कोचिंग का मैनेजर बना रखा था और अन्य दोनों भाई पढ़ाते थे। करीब दो महीने पहले शहवान ने काकादेव स्थित ग्लोबल करयिर कोचिंग इरफान के नाम कर दी थी। साथ ही उसके नाम पर नागेश्वर अपार्टमेंट के दो फ्लैट व लग्जरी कारें (जैगुआर व एंडेवर) कर दी थीं। पुलिस को आशंका है कि इतनी अधिक संपत्ति व लग्जरी कारें इरफान को देना भी नमरा व शहवान के बीच झगड़े की वजह हो सकती है।
मोहम्मद शहवान ने अपने दम पर कोचिंग को शीर्ष पर पहुंचाकर करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी बनाई थी। इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये का कर्ज लिया था। हर महीने तकरीबन ढाई से तीन लाख रुपये लोन की किश्तें जाती थीं। जो प्रॉपर्टी उन्होंने भाई को दी थी उसका भी कर्ज वही चुका रहे थे। ऐसे में अब सवाल है कि यही प्रॉपर्टी और कर्ज कहीं परिवार के लिए मर्ज न बन जाए।
पहली पत्नी समराना के मुताबिक नागेश्वर अपार्टमेंट शहवान के पांच फ्लैट हैं। दो शहवान के नाम पर और दो भाई इरफान व एक समराना के नाम पर फ्लैट हैं। वहीं गोविंद नगर में जिस बिल्डिंग में उसकी कोचिंग संचालित होती है, उसके पांच फ्लैट शहवान के बेटे अयान के नाम पर हैं। वहीं सूत्रों की माने तो कई जमीन और भी सहवान की हैं। वहीं महंगी गाड़ियां जैगुआर व एंडेवर इमरान के नाम पर है लेकिन पैसा शहवान का ही लगा हुआ है।