पनकी के छठ पूजा घाट आवास स्थित लगा कूड़े का अंबार
- फोटो : amar ujala
कल्याणपुर-पनकी समेत कई क्षेत्रों में लगे कूड़े के ढेर
कल्याणपुर, पनकी सहित ज्यादातर नवविकसित क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगे हैं। लकड़मंडी सहित कई मोहल्लों में सड़क तक फैले कूड़े, सड़ांध की वजह से सांस लेना दूभर है। रात में सफाई के नाम पर भी खानापूरी की जा रही है। शास्त्रीनगर जवाहर पार्क के बाहर, लकड़मंडी रोड, लकड़मंडी से चुन्नीगंज रोड, लालइमली से ग्वालटोली रोड, कालपी रोड, लालबंगला- छावनी रोड, कल्याणपुर - बैरी स्थित उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय की बाउंड्री के बाहर कूड़े के ढेर लगे हैं। पनकी ई-ब्लाक पोस्ट आफिस के पास, अंबेडकरपुरम गंगा एन्क्लेव के पास, पनकी-कल्याणपुर रोड से महाबलीपुरम रोड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के आसपास, नौ नंबर क्राॅसिंग से शारदानगर रोड आदि स्थानों पर भी गंदगी पसरी है।