फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सांसों पर संकट का साया, 543 पहुंचा औसत AQI, सरकारी आंकड़े बता रहे 225, आंकड़ों में अंतर पर उठे सवाल

Sun, 15 Nov 2026 12:30 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में निर्माण कार्यों, मलबे और उड़ती धूल के कारण वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शनिवार रात निजी एजेंसियों के अनुसार औसत एक्यूआई 543 दर्ज किया गया, जबकि सीपीसीबी के यंत्रों में यह आंकड़ा 225 तक ही सीमित रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
जीटी रोड पर प्रदूषण के कारण दोपहर एक बजे धुंधला हुआ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
कानपुर में सड़कों की खुदाई, निर्माण कार्यों से निकला मलबा खुले में पड़ा रहने, कूड़ा जलाने, सड़कों पर उड़ती धूल की वजह से शनिवार रात में औसत एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 543 पर पहुंच गया। हालांकि पेड़-पौधों के बीच लगे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के तीनों प्रदूषण मापक यंत्रों का औसत एक्यूआई 225 तक ही पहुंचा। सुबह और शाम से रात तक धुंध छाई रही। इससे दमा के मरीजों की तकलीफ बढ़ने के साथ ही गले में खराश के मरीज भी बढ़ गए हैं।
सीपीसीबी ने शहर में तीन स्थानों एनएसआई कल्याणपुर, किदवईनगर में संजय वन के बगल में स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान और नेहरूनगर चौराहे पर प्रदूषण मापक यंत्र लगवाए हैं। इनमें से एनएसआई और वानिकी प्रशिक्षण संस्थान में पेड़-पौधों के बीच यंत्र लगे हैं। तीसरा यंत्र नेहरूनगर चौराहे पर लगा है। सीपीसीबी इनकी रिपोर्ट की निगरानी करता है। नगर निगम भी इन तीनों इलाकों में एंटी स्मॉग गनों और टैंकरों से पानी छिड़कवाता रहता है। इसके चलते शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक एनएसआई में एक्यूआई 231, किदवईनगर में 189 और नेहरूनगर में एक्यूआई 256 रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
इन क्षेत्रों में तेजी से बढ़ा है वायु प्रदूषण का स्तर
शहर में 52 स्थानों पर निजी एजेंसियों के प्रदूषण मापक यंत्र लगे हैं। इनके आंकड़ों के अनुसार फजलगंज, गड़रियनपुरवा, डिप्टी पड़ाव, बासमंडी, जाजमऊ, बर्रा, भौती, यशोदानगर, नौबस्ता, परेड, कर्रही सहित विभिन्न क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। रात नौ बजे बर्रा-2 में एक्यूआई 607, भौंतीखेड़ा में 580, अशोकनगर में 529, अहिरवां में 482, मीरपुर में 569, यशोदानगर में 596, परमपुरवा में एक्यूआई 584 रहा। सीपीसीबी इन मोहल्लों सहित 52 स्थानों में लगे कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) के प्रदूषण मापक यंत्रों की रिपोर्ट को भी नहीं मानता।
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
इसलिए बढ़ रहा प्रदूषण
जानकारों के अनुसार नगर निगम मुख्यत: वहीं पर पानी का छिड़काव करता है जहां सरकारी प्रदूषण मापक यंत्र लगे हैं। बाकी जगहों पर कभी-कभार ही छिड़काव होता है। स्वरूपनगर, यशोदानगर, कर्रही रोड, लालबंगला कल्याणपुर सहित विभिन्न मोहल्लों में मिट्टी के ढेर लगे हैं। यहां सड़कों का निर्माण हो रहा है। निर्माण सामग्री भी ढककर नहीं रखी जा रही। इसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala
धुएं और बारीक कणों का असर भी
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सरकारी आंकड़ों और निजी एंजेंसियों की एक्यूआई रिपोर्ट में लगभग दोगुने का अंतर रहता है। सीपीसीबी के प्रदूूषण मापक यंत्रों की रिपोर्ट कम रहती है, जबकि निजी एजेंसियों के यंत्रों में ज्यादा। शनिवार को रात नौ बजे सरकारी एजेंसी के यंत्रों में एक्यूआई 225 रहा जबकि निजी एजेंसी के यंत्रों में 546 रहा। इसके अलावा सड़कों की खोदाई, निर्माण कार्यों से निकला मलबा खुले में पड़ा रहना, खुले में कूड़ा जलाना, सड़कों पर उड़ती धूल, दीपावली के बाद आतिशबाजी से निकले धुएं और बारीक कणों का असर भी वातावरण में होने से वायु प्रदूषण बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें