कानपुर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतकों के शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पसलियों के साथ हाथ पैर टूट गए। तीनों के शरीर पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोटें आई हैं।
कानपुर में नारामऊ हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में दो शिक्षिकाओं और चालक की मौत के बाद उनके परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने जैसे ही उनके परिवारों को शिक्षिकाओं को सूचना दी, तो कोहराम मच गया। वह लोग आनन-फानन हैलट इमरजेंसी पहुंचे जहां शवों को देखकर एक दूसरे से लिपटकर बेसुध हो गए। शिक्षिकाओं की मौत की जानकारी होते ही उन्नाव से शिक्षक-शिक्षिकाएं भी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। तीनों परिवारों की चीत्कार सुनकर लोगों की आखों से आंसू नहीं रुक सके।
साथ काम करने वाली शिक्षिकाओं का कहना था कि उन लोगों की तरह आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा, ऋचा अग्निहोत्री रोज सुबह जल्दी उठतीं और घर के सारे काम निपटा कर स्कूल के लिए निकलती थीं।
विज्ञापन
2 of 10
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी वे रोज की तरह अपने-अपने घरों से स्कूल के लिए निकली थीं लेकिन थोड़ी ही देर बाद दर्दनाक हादसे की खबर मिली तो वह लोग घबराकर तुरंत कानपुर के लिए निकल लिए। हादसे में जान गंवाने वाली शिक्षिकाओं और चालक विशाल के घर मातम पसरा गया। उन्नाव से खंड शिक्षा अधिकारी अनीता शाह भी पोस्टमॉर्टम पहुंची और उन सभी लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिक्षिका ऋचा अग्निहोत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
3 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अंजुला के भाई को पड़ोसी ने दी सूचना
शिक्षिका अंजुला मिश्रा भी उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय जमालनगर कंपोजिट में तैनात थीं। उनके पति आनंद मिश्रा एक फाइनेंस कंपनी में लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत है। अंजुला की दो बेटी सोनिका और पर्णिका हैं। भाई आशीष के अनुसार मंगलवार सुबह वह सो रहे थे। इस दौरान फोन न उठने पर पड़ोसी को सूचना मिली तब उन्हें जानकारी हो सकी।
4 of 10
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर लगा जाम तो क्रेन से उठाई गई कार
हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। इस दौरान बस में सवार लोग आंशिक घायल हो गए। हादसे की वजह से हाईवे पर एक साइड जाम लग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से कुछ देर के लिए यातायात को दूसरी साइड से जाने दिया। लंबा जाम लगने के कारण क्रेन से कार और क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
5 of 10
विशाल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पसलियां टूटकर हार्ट में जा धंसी
जीटी रोड पर हुए हादसे के दौरान कार सवारों के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थी। कार सवार शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और चालक विशाल द्विवेदी के हाथ व पैर टूट गए। यही नहीं, पसलियां टूटकर तीनों के हार्ट में घुस गईं, जिससे हार्ट पंक्चर हो गया। तीनों के पूरे शरीर पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा चोटों के निशान पाए गए हैं। मंगलवार दोपहर तीनों के हुए पोस्टमॉर्टम में अधिक रक्तस्त्राव में मौत होने की पुष्टि हुई है। परिजन शवों को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
6 of 10
अंजुला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के वायरल वीडियो के देखकर खड़े हुए रोंगटे
मंगलवार सुबह जैसे ही नारामऊ हाईवे पर हादसा हुआ राहगीरों ने घटनास्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हादसे का वीडियो जिसने देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। हादसे में कार और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त खड़ी दिखी। वहीं दो शिक्षिकाओं में एक हाईवे पर और दूसरी डिवाइडर पर लहूलुहान पड़ी थी। वहीं बाइक सवार चपेट में आने वाले शिक्षक सड़क पर घायल पडे थे। राहगीर लोहे की रॉड से कार में फंसी महिला शिक्षक और चालक को किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा। कार में फूला बैलून भी चालक की जान नहीं बचा सका।
विज्ञापन
7 of 10
आकांक्षा मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक चंद्र प्रकाश जाते थे रोज लेकिन मंगलवार को नहीं आए
हादसे की सूचना पर पहुंचे उन्नाव के शिक्षकों ने बताया कि इसी कार में शहर में रहने वाले उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक के न्यामतपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक चंद्र प्रकाश मिश्रा शिक्षिका आकांक्षा, अंजुला और ऋचा के साथ रोज जाते थे। लेकिन पूर्व में उन्हें हुए ब्रेन टयूमर की नियमित जांच के लिए अपोलो हॉस्पिटल जाना था। इसलिए मंगलवार को वह कार में नहीं थे। शिक्षकों ने बताया कि वह हर बार कार में आगे ही बैठकर सफर करते थे। लेकिन किस्मत ने उनका साथ दे दिया।
8 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल गए पिता ने दोनों बच्चों को घर पहुंचाया
शिक्षिका अंजुला मिश्रा के पति आनंद मिश्रा साले आशीष के कंधे पर रोते दिखे। दोपहर में बेटी सोनिका और पर्णिका को स्कूल से लाकर घर विश्वबैंक छोड़ दिया। बेटियां पिता के चेहरे को देखकर वजह पूछनी लगीं तो उन्होंने पहले तो पत्नी अंजुला के बारे में छिपाया। बाद में फूट फूटकर कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी। इस पर बेटियां भी रोने लगीं।
9 of 10
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों को मिलना चाहिए मुआवजा
हादसे की सूचना पर जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि हादसे में जो भी दोषी हो उस पर कार्रवाई हो। मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलना चाहिए ताकि उनके बच्चों की देखरेख बेहतर हो सके।
ब्लैक स्पॉट पर उल्टी दिशा में दौड़ाई कार, बाइक से टक्कर के बाद बस से भिड़ी, दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत
कानपुर के जीटी रोड पर बिठूर थानाक्षेत्र में नारामऊ में मंगलवार सुबह सड़क की दूसरी पट्टी पर स्थित सीएनजी स्टेशन जाने के लिए अचानक कार ले जाने के दौरान जेस्ट कार कट पर बाइक से टकरा गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने तेजी से कार उलटी दिशा में कार दौड़ा दी। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैनात दो शिक्षिकाओं व चालक की मौत हो गई। वहीं, हादसे में परिषदीय स्कूल में तैनात बाइक सवार शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल मंधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल एक शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।