फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पिछले महीने ही धूमधाम से मनाई थी शादी की पहली सालगिरह... ढाई साल के मासूम को मां के लौटने का इंतजार

Wed, 16 Apr 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर में जीटी रोड पर बिठूर थानाक्षेत्र के नारामऊ में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत हो गई। जबकि 
कार सवार एक शिक्षिका की हालत गंभीर है। 
 
विज्ञापन
1 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला कार चालक विशाल तीन बहनों ईशू, आरती और निप्पी में इकलौता था। पिछले साल 7 मार्च 2024 को उसकी शादी कल्याणपुर निवासी तान्या दुबे से हुई थी। पड़ोसी महिला ने बताया कि पिछले माह ही विशाल ने धूमधाम से शादी की पहली सालगिरह मनाई थी।

इसमें आसपास के लोगों को भी निमंत्रण दिया था। घटना के बाद जब विशाल का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पति के शव से लिपटी तान्या पहले बेसुध हो गई। फिर होश में आकर बोली कि दस दिन पहले उसका मंगलसूत्र टूट गया था। दो दिन से अजीब-अजीब से सपने भी आ रहे थे। हालांकि विशाल ने वहम होने की बात कहकर टाल दिया लेकिन क्या पता था कि उसका सुहाग ही मिट जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
'हादसे में विशाल भईया नहीं रहे'
वहीं, बेटे का शव देखकर मां ने रोते हुए बताया कि विशाल का जाने का मन नहीं था। हालांकि टीचरों के परेशान होने की बात कहते हुए कार निकाल ली थी। वहीं, मोहल्ले की रहने वाली एक युवती विशाल और तान्या की फोटो दिखाते हुए भावुक हो गई। बोली, सब लोग साथ में ही बरगद पूजा में गए थे। तभी से फोटो मोबाइल में पड़ी है। विश्वास ही नहीं हो रहा कि आज हादसे में विशाल भईया नहीं रहे।
विज्ञापन

3 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पहले परचून की दुकान चलाता था
टैक्सी में चलाने के लिए कार खरीदने से पहले विशाल घर में ही स्थित परचून की दुकान पर बैठता था। परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले ही विशाल ने सकेंड हैंड कॉमर्शियल कार खरीदी थी, जिसे ओला से अटैच करने के बाद खुद ही चलाता था। उसी कार से वह प्रतिदिन शिक्षिकाओं को छोड़ने उन्नाव भी जाता था।

4 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी कर्मियों को ले जा रही थी बस चालक
एसीपी अभिषेक पांडेय के अनुसार हादसे के वक्त बस में करीब एक दर्जन फैक्टरी कर्मी मौजूद थे। बस चालक उन्हें छोड़ने फैक्टरी जा रहा था। अचानक हुए हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई थी। फैक्टरी कर्मियों के अनुसार बस चालक कार को सामने आता देख बस में ब्रेक मारने का प्रयास भी किया था। लेकिन दोनों वाहनों की गति तेज होने के चलते हादसा हो गया।
 
विज्ञापन

5 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ढाई साल के मासूम को मां के लौटने का इंतजार 
कानपुर हादसे की खबर से अनजान ढाई साल का मासूम बेटा मां आकांक्षा का इंतजार कर रहा है। हादसे के बाद घर में रोना-पिटना मचा है लेकिन उस मासूम को शायद इंतजार है कि अभी मां आ रही होंगी। कल्याणपुर मिर्जापुर निवासी आकांक्षा मिश्रा (37) के पड़ोसी शिव प्रकाश तिवारी ने बताया कि सोमवार को घर आने के बाद मंगलवार को स्कूल खुला था। सुबह ढाई साल के बेटे को घर छोड़कर स्कूल गई थी। मासूम को यह नहीं पता था कि अब शायद उसे मां का प्यार नसीब नहीं होगा। मासूम बेटा सबका प्यारा है। मोहल्ले में हर कोई उसके साथ खेलता है। हादसे के बाद हर कोई बेटे को लेकर दुलार कर रहा है लेकिन वह मम्मी को बुला रहा है उसका किसी के पास जवाब नहीं है। उसके सवाल के सामने हर कोई वेबस दिख रहा है। 
विज्ञापन

6 of 12
आकांक्षा मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दस दिन पहले ही शहर लौटी थीं आकांक्षा 
आकांक्षा उन्नाव के सफीपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर में तैनात थीं। उनके पति गौरव तिवारी एयरफोर्स में हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। इससे पहले उनकी पोस्टिंग चकेरी और उससे पहले तमिलनाडु में रही है। दोनों के एक ढाई वर्ष का बेटा गौरांक है। दस दिन पहले ही पति के पास रहकर दिल्ली से वह शहर लौटी थीं। 
 
विज्ञापन

7 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
ब्लैक स्पॉट पर उल्टी दिशा में दौड़ाई कार, बाइक से टक्कर के बाद बस से भिड़ी, दो शिक्षिकाओं समेत तीन की मौत
कानपुर के जीटी रोड पर बिठूर थानाक्षेत्र में नारामऊ में मंगलवार सुबह सड़क की दूसरी पट्टी पर स्थित सीएनजी स्टेशन जाने के लिए अचानक कार ले जाने के दौरान जेस्ट कार कट पर बाइक से टकरा गई। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने तेजी से कार उलटी दिशा में कार दौड़ा दी। इसी दौरान सामने से आ रही बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैनात दो शिक्षिकाओं व चालक की मौत हो गई। 
 

8 of 12
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, हादसे में परिषदीय स्कूल में तैनात बाइक सवार शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल मंधना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल एक शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है। कल्याणपुर के गूबा गार्डेन निवासी कार चालक विशाल द्विवेदी (25) मंगलवार सुबह उन्नाव के परिषदीय स्कूलों में तैनात कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड निवासी शिक्षिका आकांक्षा मिश्रा (35), बर्रा के विश्व बैंक निवासी अंजुला मिश्रा (41) व कल्याणपुर के श्यामजीपुरम निवासी ऋचा अग्निहोत्री को लेकर उन्नाव के लिए निकला था। 

9 of 12
अंजुला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7:40 बजे हाईवे पर रतन प्लैनेट अपार्टमेंट के पास दूसरी पट्टी पर स्थित सीएनजी स्टेशन जाने के लिए कट पर कार मोड़ दी। सड़क पार करने के दौरान कार बगल में चल रही बाइक से टकरा गई। पनकी के-ब्लाॅक निवासी बाइक सवार परिषदीय स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार पांडेय घायल हो गए। लोगों के आवाज देने और हादसे से घबराए विशाल ने हाईवे पर उल्टी दिशा में कार को तेज रफ्तार से जैसे ही दौड़ाया, वह बिल्हौर से कल्याणपुर की ओर जा रही निजी बस से भिड़ गई।

10 of 12
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
कार से टकराने के बाद बस का दाहिना पहिया निकल गया। वहीं, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से साबड़ के जरिये कार का दरवाजा व शीशा तोड़ा और कार में फंसी शिक्षिकाओं और चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मंधना स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

 

11 of 12
विशाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहां डॉक्टरों ने आकांक्षा मिश्रा, अंजुला मिश्रा और कार चालक विशाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ऋचा अग्निहोत्री व अशोक कुमार पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग निकला। हादसे की सूचना पर पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने गमगीन परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

12 of 12
Kanpur Accident - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में चालक समेत तीन की मौत जबकि दो लोग घायल हुए हैं। कार चालक के पिता श्रीकांत द्विवेदी की तहरीर पर बस नंबर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। -आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम

यह भी पढ़ें: UP News: प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज प्रेमी ने काट डाला अपना गुप्तांग



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें