फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज कांड: किशोरी की बुआ ने SP नेताओं पर फोड़ा साजिश का ठीकरा, सपा और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tue, 13 Aug 2024 10:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला

पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के यहां अपनी भतीजी को लेकर जाने वाली बुआ की भूमिका पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। उसके भाई और भाभी ने उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि इसके पहले बुआ ने मीडिया के सामने आकर सपा के कुछ नेताओं पर साजिश रचने और पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, बाद में वह पुलिस के सामने आने की जगह वह निकल गई। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

किशोरी संग हुई वारदात के दौरान उसके साथ मौजूद रही उसकी अपनी सगी बुआ का घटना वाले दिन से लेकर तीसरे दिन तक लगातार बयान बदलना सभी को चौंका रहा है। पुलिस का कहना है कि रविवार की रात जब किशोरी की शिकायत पर पुलिस नवाब सिंह यादव के कॉलेज पहुंची थी तो उसकी बुआ वहीं मौजूद मिली थी। किशोरी को जब कोतवाली लाया गया तो वहां उसकी बुआ ने भी नवाब सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

कन्नौज केस में चौंकाने वाला खुलासा: चार दिन पहले नोएडा से किशोरी को लेकर निकली थी बुआ, घर न ले जाकर टहलाती रही
विज्ञापन

2 of 5
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अगले दिन उसने बयान बदल दिया। वह अपनी भतीजी पर घटना से मुकरने का दबाव बनाने लगी। मीडिया के सामने आकर भी वह किसी तरह की घटना न होने और पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाने लगी। सोमवार को उसने बताया कि किशोरी ने किसी भी तरह की जांच से इन्कार कर दिया है। मंगलवार को जब पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची तो उसकी बुआ भी वहां मंडराने लगी।

किशोरी की मेडिकल जांच पूरी, कैमरों की DVR जब्त, सामने आएंगे उस रात के राज, बढ़ेंगी नवाब की मुश्किलें
विज्ञापन

3 of 5
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला
वह लगातार टहलते हुए पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाती रही। उसके बाद मीडिया के सामने आकर उसने सपा से जुड़े नेताओं पर इस साजिश में शामिल होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। उसका बयान सामने आने के बाद सियासी गलियारे में नई बहस शुरू हो गई।

4 of 5
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
हालांकि पुलिस ने जब उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया तो वह नहीं पहुंची। इस बारे में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि किशोरी के साथ रही उसकी बुआ की भूमिका संदिग्ध मालूम पड़ रही है। इसीलिए उसका बयान लेने के लिए बुलाया गया तो वह नहीं आई। उसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों से बुआ ने छिपाई घटना

5 of 5
कन्नौज कांड - फोटो : अमर उजाला

प्रकरण में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिससे किशोरी की बुआ की भूमिका पर सवाल खड़ा हो रहा है। महिला अपनी भतीजी को नोएडा से लेकर निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। इस बीच किशोरी के साथ यह घटना हो गई। वह पुलिस की निगरानी में चली गई। इतना सबकुछ होने के बाद भी महिला ने अपनी भतीजी संग हुई वारदात की कोई जानकारी उसके माता-पिता को नहीं दी। मंगलवार को यहां आए परिजनों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी पुलिस से मिली, तब वह यहां आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें