फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से कूदने के लिए कहते रहे लोग, वो बस में फंसी मां की तरफ करता रहा इशारा, धमाका हुआ और...

Sat, 11 Jan 2020 12:58 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 7
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, आईजी ने कहा कि, शव बुरी तरह जले हुए हैं, हड्डियां तक बिखरी हुई हैं, केवल डीएनए टेस्ट से ही मृतकों की सही संख्या बताई जा सकती है। पहली नजर में 8 से 10 लोगों के शव बस में होने की आशंका है लेकिन हादसा इतना भीषण था कि मृतकों की संख्या डीएनए टेस्ट से ही तय की जा सकती है। हादसा प्राइवेट स्लीपर बस और ट्रक टक्कर होने से हुआ है। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। 




 
विज्ञापन

2 of 7
बस और ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के छिबरामऊ में जयपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में ट्रक से टक्कर के बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। अचानक बस में हुए विस्फोट के बाद कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। बस से यात्रियों की चीखें सुन लोगों का कलेजा कांप गया। 
विज्ञापन

3 of 7
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्लीपर बस में जब आग की लपटें रौद्र रूप धारण कर रही थीं, उसी समय एक मासूम बच्चा बस की खिड़की की तरफ आ गया। लोगों ने उसे कूदने के लिए कहा, वह बार-बार बस के अंदर फंसी अपनी मां की तरफ इशारा कर रहा था। तभी धमाके के साथ आग और विकराल हो गई और बच्चे को आगोश में ले लिया। 

4 of 7
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
बस से कूदने से कई हुए घायल
ट्रक से भिड़ंत के बाद स्लीपर बस में आग लगी तो अपनी जान को बचाने के प्रयास में कई सवारियां बस की खिड़कियों से नीचे कूद गईं। इससे उन्हें चोटें आई। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन से लगभग एक दर्जन एंबुलेंसों की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

5 of 7
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
जीटी रोड पर ट्रक व स्लीपर बस में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने अफसरों व दमकल को दे दी। सूचना देने के आधा घंटा बाद दमकल मौके पर पहुंची लेकिन कुछ ही देर में पानी खत्म हो गया। बस में सवारियां जल रही थीं और पानी खत्म होने से दमकल लौट गई।
विज्ञापन

6 of 7
आग बुझाते दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
असहाय बना प्रशासन, दूसरे जनपद से मंगाई दमकल
हादसे के बाद स्लीपर बस में सवारियां जल रही थीं। लोगों की मदद के प्रशासन के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे थे। दमकल पानी खत्म होने से लौट गई। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसी जनपद मैनपुरी से दमकल मंगाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे डीएम व एसपी
जीटी रोड पर आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रक व स्लीपर बस में आग लगने की सूचना पाकर डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने यहां पर मौजूद भीड़ को पहले पीछे हटवाया, फिर आग बुझाने के प्रयास तेज किए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें