फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: नवाब सिंह के कॉलेज से सुबूत जुटाने पहुंची पुलिस व फोरेंसिक, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाकर कसेगी शिकंजा

Tue, 13 Aug 2024 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
नवाब के कॉलेज पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शहर के करीब नसरापुर स्थित चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय इन दिनों पुलिस के निशाने पर है। इसी कॉलेज में रविवार की रात पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पास बुआ और उसकी भतीजी पहुंची थी। इसी कॉलेज में वारदात हुई है। पुलिस ने इसी कॉलेज में पहुंचकर पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी नवाब सिंह यादव को दबोचा था।

कन्नौज सदर ब्लॉक का प्रमुख नवाब सिंह यादव का अपना डिग्री कॉलेज भी है। अपने पिता चौधरी चंदन सिंह के नाम से संचालित इस कॉलेज में ही उसका अपना अलग से एक कार्यालय है। यहीं बैठकर वह अपनी सियासी गतिविधियों को अंजाम देता है। रविवार की रात इसी कार्यालय के एक हिस्से में बने रेस्ट रूम में घटना हुई थी।

विज्ञापन

2 of 5
नवाब के कॉलेज पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
यहीं पहुंची किशोरी ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर यूपी 112 डायल कर मामले की जानकारी दी थी। उसी आधार पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के पीछे-पीछे जाकर नवाब सिंह यादव को रेस्ट रूम से पकड़ा था। उस समय तो पुलिस आरोपी को वहां से ले आई थी।

https://www.amarujala.com/video/uttar-pradesh/kanpur/video-kananaja-kada-ma-ghatana-sa-jaugdha-sakashhaya-jatana-navab-ka-kalja-pahaca-palsa-va-farasaka-tama
विज्ञापन

3 of 5
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
साथ में शिकायत करने वाली छात्रा और उसकी बुआ को भी वहां से ले गई थी। इसके बाद एफआईआर दर्ज हुई और आरोपी को जेल भेजा गया। जेल भेजे जाने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम उसी कॉलेज में पहुंची। सबसे पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरा के डीवीआर को जब्त किया।

4 of 5
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मेन गेट से लेकर कार्यालय तक जाने वाले रास्तों की पड़ताल की गई। जिस कमरे से आरोपी को पकड़ा गया था, वहां से भी कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी ने बताया कि विवेचना के दौरान मौके से बरामद साक्ष्य को जुटाना जरूरी है। जो भी चीजें मिली हैं, उनकी फॉरेंसिक होगी। उसी आधार पर आगे की जांच होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nawab Singh Yadav - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी की डीवीआर जब्त
पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बाकायदा वहां लगा डीवीआर जब्त कर लिया है। पुलिस इसकी मदद से कॉलेज में रविवार की रात की पूरी गतिविधियों को खंगालने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि रविवार की रात पीड़िता किस तरह उस कॉलेज में पहुंची और वहां उसके साथ हकीकत में क्या-क्या हुआ, यह सामने लाने में सीसीटीवी कैमरे अहम साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें