फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिक मियां की कहानी: शमामा से जुटाई अकूत दौलत, शहर में कितने घर... ढूंढ रही आयकर विभाग की टीम

Sat, 01 Jan 2022 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
इत्र क्षेत्र की बात होते ही शहर के लोगों की जुबान पर मलिक मियां का नाम आ जाता है। पुस्तैनी इत्र और शमामा (खास तरह का कंपांउड) कारोबार से परिवार ने अथाह संपदा बनाई है। बात करते हैं कि मरहूम मलिक मियां की मोहम्मद अयूब मोहम्मद याकूब परफ्यूमर्स की। 1886 में मोहम्मद अयूब और मोहम्मद याकूब ने अपने नाम से फर्म बनाई थी। मुख्य रूप से इन लोगों ने फारस देश के कारोबारियों के साथ शमामा बनाने का व्यापार शुरू किया था। विरासत में मिले कारोबार को मलिक मियां ने आधुनिक रूप दिया। अपने खुद के नाम से मलिम शमामा बनाया। अरब देशों में इसकी लोकप्रियता बढ़ने पर उन्होंने अपने भाई मोहसिन के नाम से भी मार्केट में मोहसिन शमामा लांच किया था। ये दोनों उत्पाद आज भी मशहूर हैं। मौजूदा समय में मलिक शमामा की कीमत डेढ़ लाख रुपये किलो है, जबकि मोहसिन शमामा की कीमत करीब 80 हजार रुपये किलो है। 
विज्ञापन

2 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
मलिक मियां की 2016 में लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके भाई मोहसिन, फैशन और अब्दुल हामिद हैं। मलिक मियां ने दो शादी की थी। उनके पांच बेटे फौजान मलिक, अब्दुल्ला मलिक, रहमान मलिक, खुर्रम मलिक और छोटे मलिक हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
शहर में कितने घर खोजना हुआ मुश्किल
इत्र कारोबारी फौजान मलिक और उसके भाइयों के शहर में कई मकान हैं। टीम अभी तक सिर्फ तीन घरों का पता लगा सकी है। घरों का पता लगाने के लिए आयकर विभाग की टीम के अधिकारियों ने मंडई में रहने वाले मुनीम मोहज्जम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया कि मोहज्जम के पिता और वे कई सालों से कारोबारी के यहां लिपिक का काम रहे हैं।   
 

4 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
नमाज के लिए एक घंटे का दिया समय
आयकर विभाग की टीम के सदस्यों ने फौजान मलिक और परिवार के लोगों के मोबाइलों को स्विच ऑफ कर दिया है। इसके बाद पूछताछ भी की। दोपहर करीब एक बजे टीम ने पूछताछ प्रक्रिया बंद कर दी और जुमे की नमाज पढ़ने की छूट दी। शाम को भी नमाज अदा करने का समय दिया गया।
विज्ञापन

5 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट में एक घंटे फंसी रही टीम
इत्र कारोबारी अब्दुल्ला मलिक के घर लिफ्ट से चौथी मंजिल जाते समय अचानक तकनीकी खराबी के चलते यह बंद हो गई। इससे शाम करीब चार बजे एक घंटे तक टीम के कुछ अधिकारी बंद हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस एक निजी होटल से इंजीनियर को बुलाकर पहुंची। इसके बाद लिफ्ट को ठीक कराया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
पीयूष जैन के घर के बाहर पार्क की गाड़ियां
इत्र एवं कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन के कन्नौज और कानपुर घर में मिले कैश के बाद से इत्र कारोबार सुर्खियों में है। शुक्रवार सुबह जब कारोबारी पुष्पराज जैन के आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा तो कारों को पीयूष जैन के घर के दरवाजे पर ही पार्क किया। इसके बाद करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पुष्पराज जैन के घर अचानक टीम ने पहुंच कर छापा मारा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kannauj IT Raid - फोटो : अमर उजाला
छापे के डर से कारोबारियों ने बंद किए कारखाने
छापेमारी के भय से इत्र कारोबारियों में दहशत है। करीब 300 इत्र कारखानों में से अधिकांश में ताले लटकने लगे। कारोबारी सीए और लिपिक कर्मचारियों को लगाकर अपने-अपने दस्तावेज दुरुस्त करने में जुट गए। कारखानों के साथ-साथ इत्र दुकानें भी व्यापारियों ने बंद रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें