फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: अखिलेश यादव ने इस वीआईपी सीट के लिए बुलाई आपात बैठक, कहा मैं खुद तय करूंगा प्रत्याशी

Tue, 26 Mar 2019 06:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और प्रसपा के अलावा किसी भी राजनीतिक पार्टी ने यूपी की कानपुर सीट के लिए अपना प्रत्यशी घोषित नहीं किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह जिम्मेदारी पार्टी के करीबियों को सौंपी थी पर कोई नतीजा नहीं निकला। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा नेता नगर संसदीय क्षेत्र से किसी एक उम्मीदवार का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नहीं सुझा पाए। बाद में अखिलेश ने कहा कि तो अब वह खुद तय कर लेंगे कि किसको टिकट देना है जिसे टिकट मिलेगा उसे सबको मिलकर लड़ाना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव
सोमवार को अखिलेश यादव ने शहर संगठन के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों की बैठक लखनऊ में बुलाई। सामूहिक रूप से चर्चा करने के साथ ही अखिलेश ने अकेले में एक-एक नेता को बुलाकर मशविरा लिया। नगर सीट के उम्मीदवार की चर्चा भाजपा के संभावित प्रत्याशी के इर्द-गिर्द घूमती रही।

 

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
सपाइयों ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी से उम्मीदवार के संबंध में राय ली। इस मौके पर अधिकांश नेताओं ने कहा कि नगर सीट से अगर भाजपा ब्राह्मण प्रत्याशी उतारती है तो अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक या दलित समुदाय के किसी नेता को पार्टी गठबंधन का उम्मीदवार बनाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : गूगल
अगर भाजपा किसी और जाति के नेता को प्रत्याशी बनाती है तो सपा ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारे। इसके साथ ही कांग्रेस के वैश्य प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल को लेकर चुनावी गणित पर चर्चा की गई। इसके साथ ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अन्य दलों की चुनावी रणनीति को लेकर पार्टी नेताओं से मशविरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें