फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी खूबसूरत दुनिया! 'कमला रिट्रीट' में है जीरो पॉल्यूशन, यहां देख सकते हैं 'पहला टीवी सम्राट'

Fri, 20 Jul 2018 11:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
विश्व में सर्वाधिक प्रदूषण वाले शहर कानपुर में एक स्थान ऐसा भी है जहां आज भी जीरो पॉल्यूशन है। यह स्थान खूबसूरत फूलों के साथ-साथ विश्व के कई देशों के खूबसूरत एंटीक कलेक्शन के लिए भी जाना जाता है। यह जगह है सीएसए विश्वविद्यालय स्थित कमला रिट्रीट। इसे छोटी सी खूबसूरत दुनिया भी कहा जा सकता है। यहां घूमने के लिए आज भी जेके ग्रुप के मुख्यालय कमला टॉवर से पास जारी होता है। दर्शकों को हर सप्ताह सिर्फ मंगलवार और गुरुवार को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक ही घूमने की इजाजत है। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
कमला रिट्रीट को पहले एलेन रिट्रीट के नाम से जाना जाता था। इंग्लैंड की फ्लैक्स कंपनी ने इसे बनवाया था। जेके ग्रुप के कमलापत सिंहानिया ने अंग्रेजों से 1932-33 में इसे खरीद लिया था। इसका नाम कमला रिट्रीट रखा गया था। 25 एकड़ में बने कमला रिट्रीट में कई ऐसी खूबियां हैं जो इसे औरों से अलग बनाती है। इसमें तीन बड़े लॉन, दो फाउंटेन, तीन गार्डन, एक म्यूजियम, एक ज्वार भाटा, एक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिसमें स्क्वैश, लॉन टेनिस, टीटी, स्वीमिंग, बैडमिंटन के अलावा कई आलीशान कमरें हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
यूरोपियन वेज वुड आर्ट खास
यहां ऐतिहासिक यूरोपियन वेज वुड आर्ट देखने को मिलती है, जिससे प्राचीन यूरोपियन शैली का अनुभव मिलता है। इसकी देखरेख का जिम्मा रिटायर कर्नल जीएस राजपूत, रिटायर कर्नल एपी पांडेय समेत 50 कर्मचारी करते हैं। आज भी इनके रखरखाव पर हर माह 8 से 10 लाख रुपये का खर्च जेके घराना करता हैं।

 

4 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
भारत का पहला टीवी सम्राट भी देखिए 
जेके इलेक्ट्रॉनिक्स भारत की पहला टीवी बनाने वाली कंपनी थी। कंपनी ने भारत का पहला टीवी सम्राट 1979-80 में बनाया था। तब यह टीवी शटर वाला हुआ करता था। आज भी यह टीवी कमला रिट्रीट में रखा है।

 
विज्ञापन

5 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
चीन के मिंग शासन की क्राकरी भी 
कमला रिट्रीट में 500 साल पुराने चीन के मिंग शासनकाल की क्राकरी भी यहां पर रखी है। इस क्राकरी की खासियत यह है कि इसमें जहर मिला भोजन परोसा जाए तो यह अपने आप टूट जाती है। बोन चाइना की बनी इस क्राकरी में एक विशेष प्रकार का ऐसा लेप लगा होता है जिसके कारण खाना विषाक्त या जहरीले होने का पता चल जाता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
पुरानी स्विस घड़ियों का कलेक्शन
एक बार कैलाशपति सिंहानिया स्विटजरलैंड घूमने गए थे। वहां पर एक घड़ी की दुकान नीलाम हो रही थी। उस दुकान में लगी करीब 100 घड़ियां उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने नीलामी में पूरी दुकान ही खरीद ली थी। लैंप वॉच, आउल वॉच, ग्लोब वर्ल्ड वॉच और पैरेट वॉच यहां की कुछ ऐसी एंटीक वॉच हैं जिन्हें आप निहारते ही रह जाएंगे। 

 
विज्ञापन

7 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
16वीं शताब्दी के शस्त्र भी देख सकते
16वीं शताब्दी के मुगल शासकों के शस्त्र भी आकर्षण का केंद्र है। इसमें बंदूक, कृपाण, तलवार, कटार, चाकू, बंदूक, ढाल आदि शामिल हैं। इनमें कई शस्त्र हल्के और कई वजनी है। इन्हें देखकर आपका भी मन इन्हें चलाने को होगा। 

 

8 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
हाथी दांत के शोपीस बेशकीमती
दक्षिण भारतीय शैली के ऐसे शोपीस जो हाथी दांत के बने है। उन्हें देखकर आपका भी मन उन्हें छूने का होगा। इनके रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाता है। ये काफी बेशकीमती है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
जे के घराने का कांप्लेक्स कमला रिट्रीट - फोटो : अमर उजाला
समुद्र का ज्वार-भाटा भी निहारिए 
यदि आपने समुद्र नहीं देखा है तो आपको कमला रिट्रीट में बिल्कुल समुद्र जैसा नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर बने पूल में समुद्र की तरह आपको ज्वार भाटा देखने को मिलेगा। इसके लिए एक खास तरह की वेव मशीन लगाई गई है। यह मशीन पानी में लहरे उत्पन्न करती है। इससे आपको को ज्वार भाटा का अहसास होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें