ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में शहर के होनहारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। करीब 14 हजार से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। लंबे अर्से बाद शहर से टॉप-100 में तीन छात्रों का चयन हुआ है, जबकि टॉप-5000 में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई है।
बता दें जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले छात्रों को ही देशभर की आईआईटी में प्रवेश का मौका मिलता है। इस परीक्षा में देशभर से जेईई मेन के टॉप ढाई लाख छात्र बैठते हैं। सोमवार को आए जेईई मेन के रिजल्ट में वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी से 12वीं की परीक्षा देने वाले नमन गुप्ता ने ऑल इंडिया टॉप-24 छात्रों की सूची में जगह बनाई है।
विज्ञापन
2 of 6
जेईई मेन रिजल्ट
- फोटो : अमर उजाला
जेईई एक्सपर्ट क्लासेज के तरुण कनोडिया ने ऑल इंडिया 63वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। कालरा शुक्ला क्लासेज के छात्र प्रांजय राय ने सामान्य कैटेगरी में 726 और ईडब्ल्यूएस (गरीब सवर्ण) कोटे के तहत ऑल इंडिया 54वीं रैंक हासिल की है। गर्ल्स कैटेगिरी में श्रवण कटियार और पंकज अग्रवाल कोचिंग क्लासेज की छात्रा दीक्षा सिंह ने बाजी मार ली। दीक्षा की ऑल इंडिया रैंक 194 है।
विज्ञापन
3 of 6
जेईई मेन रिजल्ट
इसी तरह कालरा शुक्ला क्लासेज के उदित नाराण ने ऑल इंडिया 765वीं रैंक हासिल की है। मुद्रांकित गुप्ता ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत 499वीं रैंक हासिल की है। अनमोल अग्रवाल ने 1400वीं रैंक, कुशाग्र सक्सेना ने 7898, मितांशु गुप्ता ने 9972 और श्रद्घेय पाठक ने 926वीं ईडब्ल्यूएस रैंक हासिल की है।
4 of 6
जेईई मेन रिजल्ट आने के बाद बच्चाें में उत्साह
इसके अलावा श्रेयांश यादव की 3885, विशु सक्सेना की 4048, आदित्य गुप्ता की 9537, अक्षत पोरवाल की 6064, देवांश मिश्रा की 9834, कुणाल गुप्ता की 7960, सागर सिंह की 1257वीं ओबीसी रैंक, सतांशु पाठक की 6218 और वैष्णवी की 7452 रैंक आई है। कालरा शुक्ला क्लासेज के ब्रांच मैनेजर राजेश तिवारी ने बताया कि संस्थान के 500 से अधिक छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जेईई मेन रिजल्ट अच्छा प्रदर्शन करने के बाद छात्र
जेईई एक्सपर्ट के छात्रों ने जेईई मेन में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। संस्थान के 139 में से 95 छात्र जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं। मीडिया प्रभारी संदीप सिंह यादव ने बताया कि संस्थान के छात्र तरुण कनोडिया ने 360 में से 345 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 63वीं रैंक पाई है। इसके अलावा मानवेंद्र ने 1215, अंशुमान ने 2990, तुलिका मिश्रा ने 5122, प्रियंका जालान ने 6204, अर्नव दीक्षित ने 6491, आयुष गुप्ता ने 6580, आदित्य चौहान ने 6713, सिद्घार्थ पांडेय ने 7063, विख्यात ने 7111, अभय गुप्ता ने 7133, हर्ष ओमर ने 8191 और आर्यमान जोशी ने 9734 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
जेईई मेन रिजल्ट में टॉप करने के बाद दीक्षा अपने परिवार के साथ
अनीश श्रीवास्तव फिजिक्स क्लासेज के करीब 300 छात्र-छात्राओं ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक अंक हासिल किए हैं। इन सभी छात्रों का चयन जेईई एडवांस 2019 के लिए हुआ है। कोचिंग के निदेशक अनीश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां से छात्र कार्तिकेय गुप्ता ने फिजिक्स में 99.8, कौस्तुभ ने 99.79, रामदास ने 99.6, शौर्य कटियार ने 99.92, तेजस त्रिपाठी ने 99.90, कबीर केडिया ने 99.89, बंधु शेखर तिवारी ने 99.87 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा करीब 22 से अधिक छात्रों का अंक भी 99 पर्सेंटाइल से अधिक है।