फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खुद की शादी के लिए 25 लाख खर्च करने का दबाव... महिला सिपाही और थाना प्रभारी की चैट में चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 08 Dec 2025 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की मौत मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। आरोपी सिपाही खुद की शादी के लिए 25 लाख खर्च करने का इंस्पेक्टर पर दबाव बना रही थी। थाना प्रभारी को धमकी देती थी कि अगर शादी का खर्च नहीं उठाया तो वीडियो पत्नी को भेज देगी।
विज्ञापन
1 of 12
jalaun sho Death - फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की हत्या की आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की शादी तय हो गई थी। फरवरी 2026 में उसकी शादी होनी है। दिवंगत इंस्पेक्टर के करीबी लोगों ने बताया कि मीनाक्षी अपनी शादी का पूरा खर्च उठाने का दबाव इंस्पेक्टर पर बना रही थी। 

वह 25 लाख रुपए खर्च करने की डिमांड कर रही थी। धमकी देती थी कि अगर शादी का खर्च नहीं उठाया तो वीडियो पत्नी को भेज देगी। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर इस बात से काफी परेशान थे। उस दिन भी वह इंस्पेक्टर से इसी बात को लेकर दबाव बना रही थी। जिससे इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

2 of 12
थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मच्छरदानी में मिला था खून से लथपथ शव
आरोपी महिला सिपाही को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कुठौंद थाने के सरकारी आवास में शुक्रवार देर रात थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की पिस्टल से चली गोली से मौत हो गई थी। उनका शव मच्छरदानी के अंदर खून से लथपथ हालत में मिला था। 
विज्ञापन

3 of 12
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीने पर रखी थी पिस्टल
पिस्टल उनके सीने पर ही रखी हुई थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक अरुण राय की पत्नी माया राय ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की है। 

4 of 12
आरोपी महिला सिपाही मिनाक्षी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चैट रिकॉर्ड में सामने आईं कई चौंकाने वाली जानकारियां
उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाए। जिससे उनके पति को न्याय मिल सके। सूत्रों के मुताबिक, मीनाक्षी शर्मा के मोबाइल की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड खंगालने पर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आईं हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 12
सीसीटीवी में भागती हुई दिखाई दी सिपाही मीनाक्षी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई पुलिस अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ा
बताया जा रहा है कि कॉल लॉग में दर्ज बातचीत ने कई पुलिस अधिकारियों के चेहरे का रंग उड़ा दिया है। कुछ पुलिसकर्मी यह जानकर सदमे में बताए जा रहे हैं कि मीनाक्षी किन-किन से संपर्क में थी और किन परिस्थितियों में बातचीत हुई।
विज्ञापन

6 of 12
एसपी को हत्या की तहरीर देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में रही चुप
हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी से कड़ाई से पूछताछ की। लेकिन वह सभी सवालों पर चुप्पी साधे रही। पुलिस ने प्रश्न किया कि क्या उसने अरुण राय की हत्या की है, तो उसने कहा कि वह जब कमरे में पहुंची तो वह घायल अवस्था में कमरे में पड़े थे। 
 
विज्ञापन

7 of 12
मां को सांत्वना देतीं सीओ, बेसुध पड़ीं पत्नी माया राय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिपाही का रात में थाना प्रभारी से हुआ था विवाद
जिस पर वह चिल्लाते हुए थाना परिसर में पहुंच गई थी। लेकिन उसकी यह बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं हैं। सूत्रों की माने तो आरोपी महिला सिपाही एक सप्ताह से थाना प्रभारी के आवास पर थी। उसका शुक्रवार की रात को थाना प्रभारी से विवाद हुआ था। 
 

8 of 12
थाना प्रभारी को गार्ड ऑफ ऑनर देते साथी पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीनाक्षी के पास 3 मोबाइल, 4 सिम मिले
सर्विलांस टीम के एक अफसर ने बताया कि मीनाक्षी के पास 3 मोबाइल और 4 सिम, जबकि इंस्पेक्टर के पास तीन सिम मिले हैं। सभी का डेटा खंगाला जा रहा है। यह भी सामने आया है कि मीनाक्षी पिछले 10 दिनों से ड्यूटी से गायब चल रही थी। उसके गायब रहने के कारण भी तलाशे जा रहे हैं। दोनों के कॉल रिकॉर्डर्स खंगाले जा रहे हैं।

9 of 12
थाना प्रभारी को अंतिम सलामी देते डीएम, एसपी व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अरुण कुमार राय और मीनाक्षी के बीच थीं नजदीकियां
जालौन के उरई में दिवंगत इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय और मीनाक्षी के बीच गहरी नजदीकियां थीं। घटनाक्रम मार्च 2024 से शुरू होता है, जब 14 मार्च 2024 को महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा की तैनाती कोंच कोतवाली में हुई थी। इसके कुछ माह बाद पांच जुलाई 2024 को अरुण कुमार राय को कोंच कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। दोनों करीब सात महीने तक एक ही थाने में साथ तैनात रहे। 

10 of 12
आरोपी महिला सिपाही मीनाक्षी और थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने की चर्चाएं तेज रहीं। 22 फरवरी 2025 को अरुण का स्थानांतरण उरई कोतवाली कर दिया गया, जबकि मीनाक्षी को 28 अप्रैल 2025 को यूपी 112 यूनिट- 1577 में भेजा गया। इसके बावजूद वह कोंच के सरकारी आवास में ही रहकर ड्यूटी करती रही। 
 

11 of 12
महिला सिपाही के आवास में लगा एसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, अरुण के उरई जाने के बाद से मीनाक्षी का व्यवहार बदल गया था। किसी बात को लेकर वह लगातार अरुण पर दबाव बनाती थी। कई बार वह अरुण के सरकारी आवास पर विवाद और हंगामे की स्थिति पैदा कर चुकी थी। इससे अरुण तनाव में रहने लगे थे। 
 
विज्ञापन

12 of 12
arun kumar rai death - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
करीबी सूत्रों का कहना है कि लगातार तनाव, विवाद और दबाव की स्थिति ने इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मानसिक स्थिति को काफी प्रभावित किया, जिसकी परिणति बाद में उनकी मौत तक पहुंच गई। पुलिस ने थाना प्रभारी के आवास को सील कर दिया है। एसपी ने पूरे मामले को लेकर तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। जो अपनी रिपोर्ट जल्द सौपेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें