फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पापा, दोपहर तक लौट आऊंगा', आखिरी बातचीत बन गई जिंदगी भर का दर्द; तेज रफ्तार और झपकी ने लील लीं जिंदगियां

Tue, 05 May 2026 01:04 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन में हुए दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और झपकी ने आठ जिंदगियां लील लीं। कथावाचक मनोज ने पिता से फोन पर बात की थी। कहा था पापा, दोपहर तक लौट आऊंगा।
विज्ञापन
1 of 12
Jalaun Road Accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कथा वाचक मनोज भोडले की पिता ओमप्रकाश भोडले से फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था- पापा, दोपहर तक घर पहुंच जाऊंगा। परिवार उनके इंतजार में बैठा रहा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। दोपहर तक लौटने का वादा करने वाला बेटा कभी घर नहीं पहुंच सका। घर में हर कोई बस यही कहता नजर आ रहा है- काश वह फोन कॉल आखिरी न होती।

रात 11 बजे भाई से हुई थी बात, सुबह हादसे ने छीन ली जिंदगी
कालपी में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देशराज की आखिरी बातचीत भी अब परिवार के लिए दर्द बन गई है। बताया गया कि रविवार रात करीब 11 बजे देशराज की अपने भाई लक्ष्मी प्रसाद से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि अयोध्या में प्रतिमा विसर्जन हो चुका है और कुछ ही देर में सभी लोग वापस लौट रहे हैं। परिजनों को क्या पता था कि यह बातचीत आखिरी साबित होगी।
 
विज्ञापन

2 of 12
मृतक कथा वाचक मनोज भोडले की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पेट्रोल पंप से पुलिस ने पकड़ा डंपर
कालपी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया था। पुलिस ने तलाश शुरू की और कुछ ही समय में एक पेट्रोल पंप के पास डंपर को पकड़ लिया। 

 
विज्ञापन

3 of 12
मृतक देशराज नामदेव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद डंपर में लगा बंपर टूट गया था। इसके बाद चालक ने डंपर को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया था। वह करीब दो घंटे तक वहां खड़ा रहा, लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
 

4 of 12
मृतक कृष्णकांत नायक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिर दोहराया इतिहास: तेज रफ्तार और झपकी ने लील लीं जिंदगियां
जालौन और आसपास के क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालिया हादसे के बाद एक बार फिर पुराने हादसे लोगों को याद आ गए हैं। 7 मई 2025 को भी झांसी-कानपुर हाईवे पर एक भीषण हादसा हुआ था, जब तेज रफ्तार कार चला रहे डॉक्टर को झपकी आ गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 12
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि तेज रफ्तार और झपकी सड़क हादसों के सबसे बड़े कारण बनते जा रहे हैं। ताजा हादसे में भी लोगों के बीच यही चर्चा है कि अगर सावधानी बरती जाती, तो शायद इतनी बड़ी जनहानि टाली जा सकती थी।
 
विज्ञापन

6 of 12
मौके पर टूटा पड़ा डंपर का टूटा बंपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना स्थल से मेडिकल कॉलेज तक तीन घंटे रहे डीएम व एसपी
उरई हादसे की जानकारी अधिकारियों को करीब छह बजे हो गई थी। जानकारी के बाद डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और वहां घायल चार लोगों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

 
विज्ञापन

7 of 12
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
जब घायल मेडिकल कॉलेज आ गए तो वह भी पुलिस फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उपचार के दौरान करीब दो घंटे तक मेडिकल कॉलेज में खड़े रहे। जब डॉक्टर ने चारों को कानपुर ले जाने की सलाह दी तो वह एंबुलेंस से उन्हें भिजवाकर निकल गए। 

8 of 12
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
उरई में श्रद्धालुओं की कार डंपर में घुसी, आठ की मौत... दो गंभीर
अयोध्या से प्रतिमा विसर्जित कर ललितपुर जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह कालपी में आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की वजह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

 

9 of 12
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
ललितपुर के महरौनी थाने के खरवाचो का पुरा टीकमगढ़ रोड निवासी दस श्रद्धालु टवेरा कार से शनिवार की रात खंडित रामजानकी की प्रतिमा विसर्जित करने अयोध्या गए थे। प्रतिमा विसर्जित करने के बाद सोमवार की भोर सभी लोग कार से लौट रहे थे। 

 

10 of 12
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
सुबह करीब 5:45 बजे उनकी कार कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौरासी गुंबद के पास पहुंची थी तभी चालक शशिकांत तिवारी को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी।

 

11 of 12
Orai Road Accident - फोटो : amar ujala
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से कार को सीधी करवाया और कटर से कार को काटकर हताहत लोगों को बाहर निकाला। हादसे में स्वामी प्रसाद तिवारी (68), शशिकांत तिवारी (49), कृष्णकांत नायक (40), कथा वाचक मनोज भोडले (39), देशराज नामदेव (38), उमेश तिवारी (24) की मौत हो गई। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। 

 
विज्ञापन

12 of 12
जालौन में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान दीपक तिवारी (26) व बृजभूषण तिवारी (47) की भी मौत हो गई। हरिहर मोहन तिवारी (53) व अंशुल तिवारी (22) का इलाज चल रहा है। डंपर चालक को पुलिस हिरासत में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें