फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड: सात साल पहले खरीदी जमीन पर था विवाद; 31 अक्तूबर को पहले बेटे की मौत; उसी तारीख में हत्या

Tue, 03 Nov 2026 01:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन के अधिवक्ता हत्याकांड में नई जानकारी सामने आई है। अधिवक्ता की हत्या विवादित जमीन को लेकर हुई। दरअसल, हांसा मौजा में करीब सात साल पहले प्रॉपर्टी डीलर इंद्रजीत यादव ने कालपी के रामगंज निवासी अपर्णा सिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह से लगभग छह हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर गयादीन अहिरवार भी अपना दावा कर रहे थे। जमीन को लेकर चकबंदी न्यायालय और सिविल कोर्ट में मुकदमे चल रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 21
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन का सुपारी किलर कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी मोनू यादव उर्फ पवन पेशवर अपराधी है। वह तीन साल पहले मामूली विवाद में एक युवक की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में जेल भेजा जा चुका है।

वह बड़ा गांजा तस्कर भी है। हरियाणा, छत्तीसगढ़, यूपी के मथुरा में उसके खिलाफ गांजा तस्करी के कई मुकदमे हैं। हत्या के मामले में जेल से छूटकर आने के बाद उड़ीसा से गांजा तस्करी करने गया था जहां छत्तीसगढ़ के रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस ने उसे 15 किग्रा गांजे के साथ दबोच लिया। वह दो माह पहले ही जेल से छूटकर बस्ती में रहने आया था। मूलरूप से गुजरात का रहने वाला है। यहां बस्ती में पत्नी राधिका के साथ रहता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 21
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरारी काटने में माहिर
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोनू फरारी काटने में माहिर है। वह मोबाइल भी नहीं रखता है। अगर किसी से बात करनी होती है तो परिचितों के मोबाइल का प्रयोग करता। जिस मोबाइल के सिम से अधिवक्ता गयादीन से बात की वह उसके पिता के नाम पर दर्ज है। मोबाइल भी स्विच ऑफ है।

 
विज्ञापन

3 of 21
कानपुर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वेश के पिता होमगार्ड, आशीष चलाता था दुकान
मुठभेड़ में गिरफ्तार बर्रा विश्वबैंक एच ब्लॉक निवासी सर्वेश शुक्ला उर्फ सब्बू के पिता होमगार्ड हैं। परिवार में मां, दो बहनें और एक बड़ा भाई है। सर्वेश गाड़ी चलाता है। हालांकि, तीन माह पहले इसने दूसरे आरोपी गुजैनी के पिपौरी न्यू डायमंड सिटी निवासी आशीष विश्वकर्मा के साथ मिलकर जरौली फेज टू पुलिस चौकी के पास मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोली।

4 of 21
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्वेश पर 2023-24 में मारपीट के दो मुकदमे दर्ज हैं। आशीष पर भी मारपीट का एक मुकदमा है। वरुण विहार निवासी केशव कटियार का आपराधिक इतिहास नहीं मिला। पता चला कि यह कार-बाइक धुलाई का काम करता था।
 
विज्ञापन

5 of 21
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हनक बनाने के लिए थामा मोनू का हाथ
इलाकाई लोगों के मुताबिक आशीष विश्वकर्मा इलाके में हनक जमाने के लिए अपराधियों के साथ उठने बैठने लगा था। यही हाल केशव कटियार का रहा। इसी दौरान हत्या के बाद जेल से छूट कर आए मोनू से दोनों ने यारी बढ़ाई। इधर जब मोनू ने हत्या की सुपारी ली तो सभी को दो-दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था।

 
विज्ञापन

6 of 21
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात साल पहले खरीदी थी विवादित जमीन
सीओ राजेश कमल के अनुसार, हांसा मौजा में करीब सात साल पहले इंद्रजीत यादव ने कालपी के रामगंज निवासी अपर्णा सिंह पत्नी उदय प्रताप सिंह से लगभग छह हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर गयादीन अहिरवार भी अपना दावा कर रहे थे। जमीन को लेकर चकबंदी न्यायालय और सिविल कोर्ट में मुकदमे चल रहे थे। 

 
विज्ञापन

7 of 21
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन का कब्जा इंद्रजीत यादव के पक्ष में होने के बावजूद दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ था। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, गयादीन ने इंद्रजीत के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मुकदमे की पैरवी की थी। शनिवार को वह इसी मामले में उरई न्यायालय में बहस के बाद लौट रहे थे। पुलिस इस मुकदमे को भी हत्या की वजह से जोड़कर जांच कर रही है।
 

8 of 21
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
28 अक्तूबर को ही बिछा दी गई थी अपहरण की बिसात
गयादीन के करीबियों के अनुसार, 28 अक्तूबर को दो लोग उनके बस्ते पर पहुंचे थे। उन्होंने जमीन विवाद के मामले में मोनू यादव के खिलाफ रामपुरा थाने में मामला दर्ज होने की बात कही और पैरवी करने का प्रस्ताव दिया और मेहनताना के तौर पर एक हजार रुपये भी दिए थे। 

 

9 of 21
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही फाइल देखने की बात कही थी। इसके बाद शनिवार को उसी फाइल पर चर्चा करने के बहाने उन्हें हाईवे पर बुलाया गया। आरोपियों ने चाय पीने के बहाने उन्हें कार में बैठाया और अपहरण कर लिया। पुलिस इस घटनाक्रम को सुनियोजित साजिश मानकर जांच कर रही है।

10 of 21
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
31 अक्तूबर को पहले बेटा खोया, अब उजड़ गई मांग
कुछ तारीखें जिंदगी में ऐसी चोट दे जाती हैं, जिनका दर्द कभी कम नहीं होता। गयादीन अहिरवार के परिवार के लिए 31 अक्तूबर ऐसी ही तारीख बन गई है। इसी तारीख को परिवार ने पहले बेटे गौरव मित्रा को खोया था। 31 अक्तूबर को ही अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई।

 

11 of 21
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे गौरव की मौत के बाद उसी तारीख को पिता की भी अपहरण के बाद हत्या
दरअसल गौरव में पत्नी प्रीति के मायके से नहीं आ रही थी। 31 अक्तूबर 2025 को गौरव ने जहर खाकर जान दे दी थी। बेटे की मौत के बाद बहू प्रीति का सुहाग उजड़ा था और अब गयादीन की हत्या से पत्नी राजेश्वरी देवी का संसार उजड़ गया।

 

12 of 21
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी राजेश्वरी देवी और बहू प्रीति के जीवन में छाया अंधेरा
गयादीन अहिरवार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। परिवार के लिए वह सिर्फ एक अधिवक्ता या बार संघ के अध्यक्ष नहीं, बल्कि हर मुश्किल में साथ खड़े रहने वाले मजबूत सहारे थे। 31 अक्तूबर को उनके अचानक लापता होने की खबर से परिवार की बेचैनी बढ़ गई थी।

13 of 21
घटना के बाद कालपी कोतवाली में मौजूद लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों को उम्मीद थी कि वह सकुशल लौट आएंगे, लेकिन अगले दिन उनकी हत्या की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया। पति की मौत के बाद राजेश्वरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में पहले बेटे की मौत का गम था, वहां अब पति की हत्या का असहनीय दुख भी जुड़ गया है।
 

14 of 21
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड में खुलासा
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। 32 बीघा (छह हेक्टेयर) जमीन के विवाद में मैनपुरी और हाल कानपुर निवासी ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने अधिवक्ता की हत्या कराने के लिए कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी निवासी मोनू यादव को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

 

15 of 21
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने तीन शूटर सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार (तीनों कानपुर के) के माध्यम से 31 अक्तूबर को गयादीन का अपहरण कराया और फिर गुजैनी में हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों शूटरों के साथ सुपारी देने के आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

16 of 21
वकील का नहर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि मोनू के पिता अजय के मोबाइल से इंद्रजीत और मोनू के बीच घटना से पहले और बाद के व्हाट्सएप चैट मिले हैं। इन्हीं के आधार पर हत्या की साजिश और सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं साजिश में सहयोग करने पर मोनू के पिता अजय को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
 

17 of 21
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसो. अध्यक्ष को अगवा कर मार डाला, कानपुर में मिला शव
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की शनिवार को जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।

 

18 of 21
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।

19 of 21
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे। 

20 of 21
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

21 of 21
jalaun lawyer murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें