जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्य आरोपी मोनू का पिता अजय ने हत्या की साजिश रची। प्रॉपर्टी डीलर किसी भी कीमत पर अधिवक्ता को खत्म कराना चाहता था। अजय ने बेटे मोनू के साथ मिलकर हत्या का प्लान किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सुपारी लेने वाले मोनू के पिता अजय यादव ने पूरी साजिश रची और बेटे मोनू यादव को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी।
पुलिस के अनुसार, मैनपुरी निवासी इंद्रजीत यादव प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा था और कानपुर के पॉश इलाके रतनलाल नगर में रहता है। मुख्य आरोपी मोनू का पिता अजय कुमार प्रतिदिन उसकी मालिश करने आता था। इसी दौरान इंद्रजीत ने अजय को बताया कि कालपी निवासी अधिवक्ता गयादीन अहिरवार से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। वह किसी भी कीमत पर अधिवक्ता को खत्म कराना चाहता है। इसके लिए जितना भी पैसा खर्च होगा, वह देने को तैयार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 20
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, अजय ने पहले हामी भर दी, लेकिन काफी समय तक वारदात को अंजाम नहीं दिया। इस पर इंद्रजीत लगातार व्हाट्सएप पर मैसेज कर हत्या कराने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद अजय ने अपने बेटे मोनू को पूरी बात बताई और हत्या की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके लिए तीन लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
3 of 20
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने सर्वेश शुक्ला निवासी एच ब्लॉक बर्रा, आशीष विश्वकर्मा निवासी न्यू डायमंड सिटी पिपौरी और केशव कटियार निवासी वरुण विहार कॉलोनी बर्रा, कानपुर के माध्यम से 31 अक्तूबर को पहले गयादीन का अपहरण कराया।
4 of 20
कानपुर में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (68) 31 अक्तूबर को फाइल पर चर्चा करने के बहाने बुलाया गया था। वह बेटे के साथ निकले थे। इन आरोपियों ने पहले उनके पैर छुए और फिर चाय पीने के बहाने उन्हें कार में बैठाया और अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
5 of 20
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब डेढ़ घंटे तक तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आठ थानों की पुलिस, तीन क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की टीम ने रातभर छापा मारा। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर रविवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में गंभीरपुर के पास नहर से गयादीन का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
6 of 20
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद रावत के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सर्वेश शुक्ला निवासी एच ब्लॉक बर्रा, आशीष विश्वकर्मा निवासी न्यू डायमंड सिटी पिपौरी और केशव कटियार निवासी वरुण विहार कॉलोनी बर्रा, कानपुर के रूप में हुई है। पूछताछ और मोबाइल चैट की जांच में इंद्रजीत यादव की भूमिका सामने आई। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
7 of 20
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले धमकाकर बनवाया वीडियो, कहलवाया-मेरा अपहरण नहीं हुआ
अधिवक्ता गयादीन का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उनकी आवाज दबाने के लिए वीडियो भी बनवाया था। पुलिस के अनुसार, अपहरण के बाद जब अधिवक्ता को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने छटपटाना शुरू कर दिया।
8 of 20
घटना के बाद घर के बाहर पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और दबाव बनाकर वीडियो में कहलवाया कि उनका अपहरण नहीं हुआ है और वह सुरक्षित हैं। डर के कारण अधिवक्ता ने आरोपियों के कहे अनुसार बयान दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी हत्या कर दी।
9 of 20
घटना के बाद कालपी कोतवाली में मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शराब के नशे में मिला इंद्रजीत, मोबाइल की चैट से खुला राज
अधिवक्ता की हत्या के मामले में पुलिस जब कानपुर निवासी इंद्रजीत यादव तक पहुंची तो वह शराब के नशे में मिला। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन खंगाला तो अजय कुमार के साथ हुई व्हाट्सएप चैट हाथ लग गई।
10 of 20
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें अधिवक्ता की हत्या कराने को लेकर बातचीत के साक्ष्य मिले। पुलिस ने इसी चैट के आधार पर पूछताछ तेज की तो साजिश की परतें खुलती चली गईं और आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई।
11 of 20
वकील का नहर में मिला शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अधिवक्ता नहीं करेंगे हत्यारोपियों के मामले की पैरवी
कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिला बार संघ की आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विरोध में जिले के अधिवक्ता दो दिन और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
12 of 20
इसी जैक से हमला कर वकील की हत्या की गई थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही हत्याकांड के आरोपियों की ओर से कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। जिला बार संघ अध्यक्ष ऋषि कुमार पटेल की अध्यक्षता और महासचिव डॉ. साधना त्रिपाठी के संचालन में हुई आमसभा में अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई।
13 of 20
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष हत्याकांड में खुलासा
जालौन के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। 32 बीघा (छह हेक्टेयर) जमीन के विवाद में मैनपुरी और हाल कानपुर निवासी ठेकेदार इंद्रजीत यादव ने अधिवक्ता की हत्या कराने के लिए कानपुर के वरुण विहार बस्ती निवासी निवासी मोनू यादव को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
14 of 20
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने तीन शूटर सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार (तीनों कानपुर के) के माध्यम से 31 अक्तूबर को गयादीन का अपहरण कराया और फिर गुजैनी में हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तीनों शूटरों के साथ सुपारी देने के आरोपी इंद्रजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
15 of 20
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि मोनू के पिता अजय के मोबाइल से इंद्रजीत और मोनू के बीच घटना से पहले और बाद के व्हाट्सएप चैट मिले हैं। इन्हीं के आधार पर हत्या की साजिश और सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित एनएसए की भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं साजिश में सहयोग करने पर मोनू के पिता अजय को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
16 of 20
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी बार एसो. अध्यक्ष को अगवा कर मार डाला, कानपुर में मिला शव
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की शनिवार को जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
17 of 20
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
18 of 20
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे।
19 of 20
jalaun lawyer murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।