बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जेल जाने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म दबंग-3 की शूटिंग प्रभावित हो सकती है। शूटिंग जून में शुरू होनी थी, इसी साल ईद पर फिल्म को रिलीज करने की तैयारी चल रही थी।
गुरुवार को जोधपुर कोर्ट ने 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में सलमान को 5 साल कैद की सजा और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसके बाद कोर्ट से सीधे सलमान खान को जोधपुर की सेंट्रल जेल भेजा गया। अब सलमान की जमानत याचिका पर कल कोर्ट फैसला सुनाएगा। हालांकि, जमानत अर्जी पर अभी भी सुनवाई पुरी नहीं हुई है। यानी जमानत याचिका पर कोर्ट में कल भी सुनवाई होगी। फिलहाल जब तक कोर्ट का जमानत पर फैसला नहीं आ जाता, तब तक सलमान खान को एक दिन के लिए और जेल में रहना होगा। साल 2018 में सलमान पर 600 करोड़ से ज्यादा का दांव लगा हुआ है। सलमान रेस-3 फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी बीच कोर्ट का फैसला आ गया।
विज्ञापन
सलमान के करियर में दबंग सीरीज ने लगाए चार चांद
2 of 4
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान
दबंग सीरीज का सलमान खान के करियर में अहम स्थान है। साल 2010 में आई ‘दबंग’ से सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म राइटर दिलीप शुक्ला की कहानी पर अरबाज खान के प्रोडक्शन और अभिनव कश्यप के डायरेक्शन पर बनी इस फिल्म की कुल लागत 30 करोड़ रुपये थी जबकि कमाई के मामले में यह फिल्म सलमान की पिछली फिल्मों से काफी आगे निकल गई। इस फिल्म ने 213 करोड़ का कारोबार किया। दबंग सीरीज की दूसरी फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई। इसकी कहानी भी दिलीप शुक्ला ने लिखी थी। फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये था जबकि कुल कारोबार 249 करोड़ रुपये हुआ। साल 2018 में दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म ‘दबंग-3’ को रिलीज करने की तैयारी थी। दबंग-3 की शूटिंग जून में शुरू होनी थी इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। ईद में फिल्म रिलीज होनी थी। इस फिल्म की कमाई 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की आंकी जा रही है।
विज्ञापन
‘दबंग’, ‘दबंग-2’, ‘दबंग-3’ के राइटर दिलीप का कानपुर से गहरा नाता
3 of 4
सलमान खान के साथ दबंग फिल्म की शूटिंग के दौरान एक तस्वीर में दिलीप शुक्ला
सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ और ‘दामिनी’ से हिंदी फिल्मों के लेखन से जुड़े दिलीप शुक्ला ने इस बीच कई कामयाब और चर्चित फिल्में लिखी हैं। एक अर्से के बाद सलमान के लिए लिखी फिल्म ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया था। सलमान को सदाबहार बनाने में इन दो फिल्मों को बहुत बड़ा हाथ है। अपने संवादों और किरदारों के बल पर फिल्म को देसी टच देने के लिए मशहूर दिलीप शुक्ला ने हाल ही में दबंग-3 की कहानी लिखी है। मूल रूप से लखनऊ निवासी दिलीप शुक्ला का कानपुर से गहरा नाता है। शहर के रामबाग में उनकी ससुराल है और बहन की शादी भी रामकृष्ण नगर में हुई है। शुरू से कानपुर आते-जाते रहने और यहां के लोगों को भली-भांति समझने से दिलीप शुक्ला को चुलबुल पांडे जैसे किरदारों को पर्दे पर जीवित करना मुश्किल नहीं रहा। ‘दबंग 2’ में उन्होंने चुलबुल पांडे को कानपुर के बजरिया थाने का प्रभारी बना दिया था। दिलीप शुक्ला ने सलमान के जेल जाने के मामले कहा कि अभी इस फिल्म की तैयारियों को जहां का तहां छोड़ दिया गया है। सलमान के जेल जाने से पूरा बॉलीवुड हिल गया है।
जय हो (2014) , दबंग-2 (2012), ये जो मोहब्बत है (12), अलाप (2012), गट्टू (2011), बिन बुलाये बाराती (2011), दबंग (2010), हेलो हम लल्न बोल रहे हैं (2010), किसान (2009), डेड लाइन सिर्फ 24 घंटे (2006), उत्थान (2006), एक से बढ़कर एक (2004), पुलिस फोर्स इनसाइड स्टोरी (2004), किस्मत (2004), सलाखें (1998), उड़ान (1997), इंसाफ (1997), जिद्दी (1997), अंदाज अपना-अपना (1994), जज्बात (1994), मोहरा (1994), अंत (1994), एलान (1994), बेदर्दी (1993), दामिनी (1993), दिव्यशक्ति (1993), घायल (1990) जैसी बॉलीवुड की हिट फिल्मों के डायलॉग लिखे हैं। हाल ही में दिलीप ‘दबंग-3’ और ‘मैं उत्तरा नारायण पाठक’ फिल्मों की कहानी लिखी।