फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और प्रचंड होगी ठंड, इन शहरों में सामान्य से कम चल रहा तापमान

Wed, 03 Jan 2018 11:34 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
कानपुरः हवा की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अभी कुछ दिनों तक हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सामान्य पारा 22 डिग्री है। रात का पारा भी दो डिग्री नीचे गिर गया। न्यूनतम पारा 7.6 रहा। मौसम विभाग के अनुसार इस तरह की स्थिति कोल्ड डे कंडीशन कहा जाता है। यह स्थिति तब आती है जब दिन का पारा 16 डिग्री या इससे नीचे चला जाता है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
पिछले कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फ का असर मैदानी क्षेत्रों में नजर आ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि घने कोहरे का असर भी जारी रहेगा। चार जनवरी के बाद मौसम कुछ साफ होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और कमी आ सकती है। रात में पारा गिरने से दिक्कत बढ़ सकती है। रात में हवा में नमी 18 प्रतिशत कम हुई है। इसकी वजह से गलन और बढ़ी है।

 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इन शहरों में सामान्य से कम चल रहा तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
कानपुर...6, लखनऊ 6, आगरा 7, गोरखपुर 4, वाराणसी 9, इलाहाबाद 5


 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
मंगलवार को तापमान
अधिक तम..16, न्यूनतम..7.6 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें