कानपुर में आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में जांच की प्रगति को जानने के लिए उनके ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह ने एसपी पश्चिम संजीव सुमन से मुलाकात की। एसपी ने जांच रिपोर्ट आला अफसरों को जल्द ही सौंपने की बात कही है। आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास के खुदकुशी मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लगाए गए आरोप एसपी पश्चिम की जांच में खोखले साबित हुए। एक सप्ताह पहले एसपी ने सुरेंद्र कुमार के परिजनों और उनकी पत्नी डॉ. रवीना के पिता डॉ. रावेंद्र सिंह और मां डॉ. रीता से पूछताछ के बाद फाइल बंद करने की बात कही थी।
विज्ञापन
2 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
इस जांच की प्रगति के बारे में जानकारी करने सुरेंद्र के ससुर डॉ. रावेंद्र एसपी से मिलने सिविल लाइंस स्थित उनके दफ्तर पहुंचे। एसपी ने उनसे कहा कि जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट तैयार होने तक आप लोग (ससुराल पक्ष ) शहर के बाहर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
एसपी ने बताया कि सुरेंद्र कुमार की गृहस्थी का सामान कैंट स्थित उनके सरकारी आवास के एक कमरे में बंद है। बीते दिनों ससुरालवालों ने सामान मांगा था।
4 of 5
IPS सुरेंद्र सुसाइड केस
उस दौरान यह कहकर मना कर दिया गया था कि दोनों पक्षों के सामने कमरा खोल कर सामान निकाला जाएगा। इसके बाद आपसी सहमति से दोनों में जो चाहे सामान को ले जा सकता है।
उम्मीद है कि मंगलवार को दोनों पक्ष के लोगों के आने पर कमरा खोला जाएगा। आईपीएस ने चार सितंबर को कैेंट स्थित सरकारी आवास में जहर खा लिया था। 9 सिंतबर को रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी।