फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में योग के लिए समय नहीं है तो ये है उससे बेहतर विकल्प, आपके लिए जरूरी जानकारी

Fri, 21 Jun 2019 02:17 PM IST
शिखा पांडेय अर्णिमा बाजपेई, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
योग आज की दुनिया में एक अमूल्य उपहार हैं जो हमारे अंतर्मन और शरीर की एकता को बनाए रखता है। स्वस्थ होने की परिभाषा सिर्फ शरीर से नहीं जुड़ी होती बल्कि आपके स्वस्थ होने का मतलब मानसिक रोग तथा तनाव से दूर रहना है। योग हमारे मन में शांति लाता है और पंचतत्वों से बने हमारे शरीर को प्रकृति से जोड़ता है।
विज्ञापन

2 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए योग जरूरी
मानसिक एवं भावात्मक रूप से स्वस्थ व्यक्ति ही वास्तव में स्वस्थ माना जा सकता है। स्वास्थ्य का तात्पर्य किसी बीमारी का न होना बिलकुल नहीं हैं बल्कि यह जीवन की गतिशीलता है जो बताती है कि आप कितने खुश, प्रेम और ऊर्जा से भरे हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
योग मोटापे को दूर कर आपको फिट बनाता है
लोग फिट रहने के लिए तरह-तरह के इलाज को अपनाते है। ये जानना बेहद जरूरी है कि शरीर को फिट रखने के लिए योग कितना लाभकारी है। सूर्य नमस्कार और कपालभाती, प्राणायाम शरीर के वजन में कमी लाते हैं। भोजन ज्यादा नहीं बल्कि पौस्टिक होना चाहिए। फिट रहने के लिए जरूरी है कि पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 

4 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
चिंता दूर भगाता है योग
भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कुछ मिनट का योग आपको चिंता से मुक्ति दिला सकता है। योग न सिर्फ मानसिक परेशानियों को दूर करता है बल्कि शरीर की तमाम दिक्कतों से भी छुटकारा दिलाता है। 
योग आपको तनाव और हानिकारक पदार्थों से मुक्त करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि योग करने से बड़ी से बड़ी बीमारी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : अमर उजाला
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है योग
हम संयुक्त रूप से शरीर, मन और आत्मा से बने हैं। शरीर में कोई अनियमितता मन को प्रभावित करती है। मन में निराशा और थकान शरीर में रोग का कारण है। योगासन अंगों को सामान्य स्तिथि में रखते हैं और मांसपेशियों को शक्ति देते हैं। प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता सुधारते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें