फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से अब मन ऊब गया: दरोगा की भतीजी ने घर से इतनी दूर गुरुद्वारे में ही क्यों दी जान? नोट में लिखी यह बात

Tue, 06 Dec 2022 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
पनकी थाना पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
मेरा जिंदगी से अब मन ऊब चुका है, पढ़ लिखकर मैं कुछ बन नहीं पाऊंगी, मैं पहाड़ों में घूमना चाहती हूं, शादी के बाद मैं घूम भी नहीं पाऊंगी.... यह लाइनें लिख दरोगा की भतीजी रितिका ने श्रीनगर स्थित गुरुद्वारे के कमरे में जान दे दी थी। इधर, श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को हवाले कर दिया। परिजन उसका शव लेकर अपने गृह जनपद ग्रेटर नोएडा रवाना हो गए। नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा प्रमोद बैसला की भतीजी रितिका का शव रविवार को श्रीनगर के एक गुरुद्वारे में फंदे से लटकता मिला था। रितिका चाचा के घर पनकी में रहती थी। श्रीनगर पुलिस ने गुरुद्वारे के कमरे से रितिका का सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने जिंदगी से ऊबकर जान देने की बात लिखी है। 
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इधर जानकारी के बाद पनकी पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ श्रीनगर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पनकी एसीपी निशंक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्रा तनाव में थी।
 
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
तीन दिन से लापता छात्रा ने श्रीनगर के गुरुद्वारे में की खुदकुशी 
आपको बता दें कि तीन दिन से लापता पनकी निवासी 21 वर्षीय छात्रा रितिका वैसला ने श्रीनगर के एक गुरुद्वारे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। श्रीनगर पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी कानपुर पुलिस व रितिका के परिजनों को दी। 

 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
नवाबगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रमोद वैसला पनकी डी ब्लॉक में परिवार के साथ रहते हैं। प्रमोद के मुताबिक उनकी भतीजी रितिका पिछले तीन महीने से उनके यहां थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह काकादेव में कोचिंग जाती थी। 

 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसके परिवार वाले नोएडा में रहते हैं। दो दिसंबर को रितिका कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसी रात पनकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर को श्रीनगर पुलिस ने फोन कर बताया कि रितिका वैसला नाम की युवती ने खुदकुशी कर ली है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
गुरुद्वारे में ही खाया था खाना, वहीं के कमरे में रुकी
श्रीनगर पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच की। तब पता चला कि शनिवार शाम को रितिका रैनवारी इलाके में स्थित गुरुद्वारे पहुंची थी। वहीं पर उसने खाना खाया था और वहीं रुकी थी। जिस कमरे में वह रुकी थी, उसी में सुबह वहां के सेवादार ने रितिका का शव फंदे से लटकता देखा। एसीपी का कहना है कि टीम के वहां पहुंचने के बाद स्थितियां सामने आएंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
पढ़ाई का दबाव होने की बात आ रही सामने
घटना से परिजन स्तब्ध हैं। उनको समझ नहीं आ रहा है कि आखिर रितिका पहले अचानक लापता कैसे और क्यों हो गई। इसके बाद खुदकुशी भी कर ली। वजह किसी को पता नहीं चल सकी है। हालांकि परिजनों का ये कहना है कि रितिका पढ़ाई को लेकर कुछ दबाव में थी। आशंका है कि इसलिए वह नाराज होकर चली चली गई और आत्महत्या कर ली। इस बिंदु पर भी जांच की जाएगी। 

दो दिसंबर को ही बंद कर दिया था मोबाइल 
परिजनों के मुताबिक रितिका रोजाना पौने दो बजे घर से निकलती थी। कोचिंग के बाद शाम को पांच से छह बजे के बीच घर आ जाती थी। दो दिसंबर को वह नहीं आई। फोन भी शाम से ही बंद था। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह पनकी मंदिर के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर स्कूटी खड़ी करते दिखाई दी। उसके बाद से कुछ पता नहीं चला।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें