10 अक्तूबर को मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट सपा किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। वहीं भाजपा मुलायम सिंह के बिना हो रहे पहले चुनाव में ही सपा की परंपरागत सीट को कब्जाना चाहती है। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा सीट में सबसे महत्वपूर्ण जसवंतनगर मानी जाती है।
इससे वर्तमान में मुलायम सिंह यादव के भाई और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। वोट डालने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि रामपुर में फौज तक को बुलाया गया है। पुलिस मारपीट करके मतदान प्रभावित कर रही है।