आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ के देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार हुआ हादसा ट्रैफिक नियमों के रौंदे जाने की बानगी है। चालक ने नशे में स्लीपर बस चलाई। गति सीमा की भी जमकर धज्जियां उड़ाईं। नतीजा रहा कि परिवार बिखर गए। ख्वाब टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मदद मिलने में भी देरी हुई। बहरहाल, शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिवार के लोग खुद को संभाल न सके और फूट-फूटकर रोने लगे।
हादसा इतना दर्दनाक था कि सात साल की अमृता की गर्दन धड़ से अलग हो गई। अन्य चार की मौत सिर में गंभीर चोटों के साथ लिवर और फेफड़े फटने से हुई। हादसे के बाद पुलिस ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। जब उसे बाहर निकाला यह देख सभी के रोंगटे खड़े हो गए। उसका धड़ और सिर बैग में जैसे-तैसे रखवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
2 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम हाउस में जब पिता राजेश ने बेटी का शव दिखाने को कहा कि वह सिर और धड़ अलग-अलग देख वह चीख पड़े। वहीं, देवखरी चौकी प्रभारी तफूज अहमद की तहरीर पर चालक मोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जयप्रकाश सिंह, कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
3 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
कार का शीशा तोड़कर चार को निकाला गया, देरी ने ली जान
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में टक्कर मारने के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को कार के पीछे का शीशा तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकलवाया। लेकिन तब तक काफी समय हो चुका था, तभी उसी में फंसे पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
4 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
सीएचसी में प्रभारी रहे नदारद
घायलों को देखने एसडीएम बृजमोहन शुक्ला सुबह करीब आठ बजे सीएचसी पहुंचे तो वहां सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश सिंह नदारद मिले। मौके पर मिले फार्मासिस्ट प्रेमकुमार से स्टॉफ की जानकारी ली। पता चला कि डॉक्टर और प्रभारी रात में रुकते ही नहीं, अपने घर चले जाते हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और आपातकालीन स्थिति के लिए स्टॉफ को तैयार रखने के निर्देश दिए। बाद में 8:30 बजे सीएचसी प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
बस यात्रियों को गश्ती वाहन से ले गई यूपीडा टीम
बस के यात्रियों में ऐसे परिवार थे जो ईट-भट्ठा व अन्य काम करने वाले कामगार हैं। हरियाणा में काम कर रहे थे और मानसून के कारण भट्ठे बंद होने पर करीब छह महीने बाद घर लौट रहे थे। हादसे में बस में सवार हुए करीब 45 यात्रियों को हल्की चोटें होने पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने एंबुलेंस में ही मरहम-पट्टी की। इसके बाद उन्हों टोल प्लाजा से दूसरे वाहन में बैठाने के लिए गश्ती वाहन से पहुंचाया।
विज्ञापन
6 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
यात्री बोले नींद में थे.. तेज धमाका हुआ और सभी एक-दूसरे के ऊपर गिरे
बस यात्रियों ने बताया कि हादसा भोर पहर हुआ। उस समय सभी लोग नींद और झपकी में थे। जैसे ही बस डिवाइडर इसके बाद कार से टकराई तो लगा कोई बम फट गया हो। जबतक कुछ समझ पाते सभी यात्री एक दूसरे के ऊपर गिर गए। ऐसा लगा कि मानों किसी अंधेरे कुएं में गिर गए हों। बस यात्री राजकुमार, शिवा आदि ने बताया कि चालक, कन्नौज में कुछ देर के लिए रुका था।
विज्ञापन
7 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
इसके बाद चलने के बाद से वह बस को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक तेजी से चला रहा था। रास्ते में दूसरे वाहनों को ओवरटेक करने के दौरान बस कई बार लहराई भी थी। इसपर चालक को रोकने के प्रयास किया तो उसने गाड़ी चलाने में न टोकने की बात कहकर डपट दिया था। यात्रियों के अनुसार जिस समय हादसा हुआ बस की रफ्तार 100 से भी अधिक रही होगी।
8 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
55 सवारियों की थी क्षमता, बस में थे 90 यात्री
एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बस की क्षमता 55 सवारियों की थी। चालक मोहित ने बताया कि बस में कुल 90 यात्री थे। बस बाबा खाटू श्याम प्रा. लि. बदरपुर ट्रैवल्स की है। वह हरियाणा के पटौदी से बिहार जा रहा था। बताया कि वह पलवल से बस में चढ़ा था। बस बाबा नामक चालक चला रहा था। एआरटीओ के अनुसार दोनों वाहनों के कागजात दुरुस्त पाए गए।
9 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
यात्रियों ने बताया बस की रफ्तार 100 किलोमीटर से काफी तेज रही होगी। हालांकि कार की रफ्तार कितनी थी, इसकी जानकारी करने के लिए आगरा और कन्नौज टोल बैरियर व अन्य स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जहां पर हादसा हुआ है वहां से सीसी टीवी कैमरा करीब दो किमी दूर लगा है।- प्रभात अवस्थी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी एक्सप्रेसवे
10 of 15
Unnao Road Accident
- फोटो : amar ujala
अंजू, अमृता और धुनमुन को खींच लाई मौत, टीजा को ईश्वर ने बचाया
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में जान गंवाने वाली अंजू और धुनमुन को मौत खींच लाई। अंजू के पति राजेश ने बताया कि प्रिया अंजू को बहन की तरह मानती है। प्रिया के कहने पर ही मंगलवार शाम अचानक अंजू का प्लान बना और उसने साथ जाने के लिए पूछा तो हां कर दी लेकिन यह नहीं पता था कि पत्नी के साथ बेटी अमृता भी हमेशा के लिए छोड़कर चली जाएगी।
11 of 15
मृतक विनोद कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धुनमुन के बेटे आसल ने बताया कि पिता का भी जाने का मन नहीं था लेकिन बहन प्रिया का प्लान था तो उन्होंने मना भी नहीं किया। पिता के साथ मां टीजा का भी पहले जाने का मन हुआ लेकिन बाद में उन्होंने जाने से मना कर दिया।
स्लीपर बस चालक ने नशे में तोड़ा डिवाइडर, कार से टकराई
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव के बांगरमऊ के देवखरी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ जा रहा स्लीपर बस चालक नशे में डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंच गया। इससे बस आगरा जाने वाली लेन पर कार में टक्कर मारकर पलट गई। कार सवार मां-बेटी, नाना-नातिन सहित पांच की मौत हो गई। तीन बच्चों सहित 11 लोग घायल हैं। सभी को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। यहां से बस चालक सहित छह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतकों में चार संतकबीर नगर और एक गोरखपुर का है। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया।
संतकबीर नगर के थाना खलीलाबाद के गांव तेनुहारी सोयम के विनोद कुमार (45) मंगलवार शाम 7:30 बजे दोस्त दीपक कनौजिया के साथ उनकी कार से वृंदावन के लिए निकले थे। कार में दीपक की भाभी थाना बखिरा के पाड़िया निवासी प्रिया (40), बेटी दिव्या (14), बेटा आर्यन (16), बेटी अपराजिता (10) और प्रिया के पिता खलीलाबाद के धुनमुन (61) भी थे।
14 of 15
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रिया ने अपनी दोस्त गोरखपुर के थाना पीपीगंज के करतारी की अंजू (40), बेटी अमृता (7), बेटा रिद्यांश (5) को भी साथ ले लिया था। अभी सब उन्नाव के पास पहुंचे ही थे कि यह हादसा हो गया। हादसे में अंजू, उनकी बेटी अमृता और कार चला रहे विनोद की मौत हो गई। वहीं, धुनमुन और उनकी नातिन दिव्या की भी जान नहीं बच सकी।
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार में सवार थे नौ लोग, चार ही बचे
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। एयर बैग भी फट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में बैठे लोग सीट के नीचे दब गए। अमृता का सिर धड़ से अलग हो गया। अर्टिगा कार में कुल नौ लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ चार की जान बच पाई। वहीं, बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों की सूचना पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम पहुंची। लोगों की मदद से कार से सभी शवों को बाहर निकलवाया गया। बस अलीगढ़ के थाना खैर के गांव कशीशो निवासी बस चालक मोहित (35) समेत अन्य घायलों को भी निकाला गया।