फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi: यूपी के इस जिले से है सोनम के प्रेमी का कनेक्शन, राज की दादी का खुलासा; चाचा ने कही ये बात

Wed, 11 Jun 2025 02:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर

सार

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम का कथित प्रेमी राज मूलरूप से फतेहपुर के गाजीपुर कस्बे का निवासी है। परिवार आखिरी बार रिश्तेदार की शादी में आया था। 
विज्ञापन
1 of 12
raja murder case - फोटो : अमर उजाला
इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा का परिवार मूलरूप से फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के रामपुर गांव का रहने वाला है। परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। सोनम के कथित प्रेमी राज की दादी ने पौत्र को फंसाए जाने की बात कही है। 

रामपुर गांव में राज के बाबा सूरजभान किराने की दुकान चलाते हैं। उनके दिवंगत बड़े पुत्र रामनजर सिंह उर्फ बबुआ का पुत्र राज है। दो बेटे नारेंद्र उर्फ बउवा, मुन्ना उर्फ भूपेंद्र गांव में रहते हैं। राज के पिता की ब्रेन ट्यूमर की वजह से पांच साल पहले मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

2 of 12
राज की दादी और चाचा - फोटो : संवाद
गांव में बीता राज का बचपन
राज का पिता करीब 25 साल पहले इंदौर गया था। वहां फल की आढ़त में नौकरी करता था। राज का बचपन गांव में बीता। करीब 10 साल पहले राज, उसकी मां रुपतिया व तीन बहनें इंदौर में रहने लगी थीं। कुछ समय बाद बड़ी बहन काजल गांव में आकर पढ़ाई करने लगी। 

 
विज्ञापन

3 of 12
राजा हत्याकांड के सभी आरोपी। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
राज के ननिहाल बांदा के राजापुर में शादी समारोह था। उसमें शामिल होने के लिए राज की मां और बहनें 20 दिन पहले गांव आईं थीं। करीब 10 दिन राजापुर व इतने ही दिन गांव में रुकने के बाद इंदौर चली गई थीं। घटनाक्रम की शुरुआत 23 मई से हुई। राज भी हर साल गांव में आता है। पिछले साल मई माह में 5 दिनों के लिए राज अपने गांव आया था।
 

4 of 12
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
राज को किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती है सोनम
चाचा भूपेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। राज की नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। सोनम के पिता की फैक्टरी में राज नौकरी करता है। इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग कैसे हो सकता है। राज को सोनम किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन

5 of 12
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
'राज ऐसा नहीं कर सकता है, उसे फंसाया गया'
उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से उसे फंसाया गया है। दादी रामलली बोली कि उन लोगों को समाचारों के जरिए घटना का पता लगा है। उसका पौत्र निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस भी गांव में राज के बारे में पूछताछ करने पहुंची। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि यहां से कोई वास्ता नहीं है, फिर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

6 of 12
राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बहन को लेकर चाचा इंदौर रवाना 
राज की बहन काजल वारदात की खबर से सदमे में चली गई। उसे चाचा नरेंद्र इंदौर छोड़ने के लिए मंगलवार सुबह निकले हैं। काजल शहर में एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। दादी रामलली ने बताया कि घटना की सूचना के बाद काजल ने खाना-पानी छोड़ रखा है। वह सदमे में हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 12
सोनम और राज कुशवाह। - फोटो : अमर उजाला
सोनम और राज के बीच पांच महीने से था प्रेम-प्रसंग
राजा रघुवंशी और सोनम के केस में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इंदौर पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने जो कहानी बताई है, वह बेहद खौफनाक है। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर चार से पांच माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी। 

 

8 of 12
राजा की मां, राज की मां, सोनम की मां - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोनम ने राज से कहा था-जब मैं विधवा हो जाऊंगी, तब मुझसे शादी कर लेना 
सोनम ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी के बाद राजा को मारकर राज के साथ रहने लगेगी। सोनम ने राज से कहा था कि जब मैं विधवा हो जाऊंगी, फिर तुम मुझसे शादी कर लेना। तब मेरे परिवार वाले भी हमारी शादी के लिए मान जाएंगे। राजा और सोनम की 11 मई को शादी हुई। दोनों के परिवार बहुत खुश थे। 

9 of 12
राजा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सोनम भी परिवार में घुल मिल गई और कभी अपनी साजिश का शक नहीं होने दिया। 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। 

 

10 of 12
इंदौर में राजा का अंतिम संस्कार, शिलांग में सोनम की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। 

 

11 of 12
सोनम और राजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
राज इंदौर से ही तीनों को निर्देश देता रहा। वह यहां पर राजा के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ ताकि किसी को कोई शक न हो। आरोपियों ने बताया कि वे राज के कहने पर ही शिलांग आए। राजा को जिस 'डाव' (छोटी कुल्हाड़ी) से मारा, वह ऑनलाइन गुवाहाटी से खरीदा था।

 
विज्ञापन

12 of 12
राजा रघुवंशी और सोनम - फोटो : अमर उजाला
सोनम ने राजा के पर्स से ही दिए आरोपियों को रुपये 
हत्या के समय सोनम ने आरोपियों को 15 हजार रुपये दिए। इस पर आरोपियों ने नाराजगी जताई तो बोली जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। यह 15 हजार रुपये भी सोनम ने राजा के पर्स में से निकालकर ही दिए थे। इसके बाद आरोपी राजा और सोनम की एक्टिवा 25 किमी दूर छोड़ आए। सोनम ने फोन तोड़कर फेंक दिए। 

यह भी पढ़ें: Sonam Raghuvanshi: इसलिए साजिश में शामिल हुआ था आकाश राजपूत, सोनम ने दिया था ये सामान; चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें