फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: थार की हवाओं ने तपिश बढ़ाई…गर्मी से रेड जोन में शहर, 12 जून से बदलेगा मौसम, पढ़ें अलर्ट

Tue, 10 Jun 2025 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि वे खुले सिर देर तक बाहर न निकलें। बीच-बीच में पानी और शीतल पेय पीते रहे। ऐसा न करने से हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ सकती है। यह भी कहा गया कि देर तक कोई काम न करें, बीच-बीच में विश्राम लेते रहे, जिससे शरीर को आराम मिलता रहे।
विज्ञापन
1 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

कानपुर में सोमवार को सुबह से ही मौसम उबाल मारने लगा। सिर्फ आठ ही बजा था कि पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। 10 बजते बजते तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया। लू के थपेड़े महसूस होने लगे। थार मरुस्थल से होकर आ रहीं गर्म हवाओं ने ऐसा सितम ठाया कि शहर सुबह से ही गर्मी के रेड जोन में आ गया।

गर्मी का जो हाल सोमवार की सुबह दे्खा गया, वैसी स्थिति आमतौर पर दोपहर 12 बजे के बाद आती है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह पारा 30 से ऊपर होने पर और दिन के समय पारा 43 से ऊपर होने पर रेड जोन माना जाता है। सिर्फ सुबह ही नहीं रात में भी गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। मौसम विभाग ने सोमवार की रात आठ बजे तापमान 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

2 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

12 जून की शाम से बदल सकता है मौसम
आठ जून के 27.7 डिग्री के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 9 जून को रात पारा 31 डिग्री तक पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून की दोपहर तक मौसम ऐला ही रह सकता है। 12 की शाम से मौसम बदलने के संकेत हैं। 13 से 15 जून के बीच बारिश से लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

विज्ञापन

3 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
बढ़ सकती है हीट स्ट्रोक की आशंका
इस बीच विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि वे खुले सिर देर तक बाहर न निकलें। बीच-बीच में पानी और शीतल पेय पीते रहे। ऐसा न करने से हीट स्ट्रोक की आशंका बढ़ सकती है। यह भी कहा गया कि देर तक कोई काम न करें, बीच-बीच में विश्राम लेते रहे, जिससे शरीर को आराम मिलता रहे।

4 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश
स्थानीय एयरफोर्स में स्थापित वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 43.2 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है। सुबह और दिन के साथ रात के समय भी गर्म हवाएं चलने के संकेत हैं। फिर अगले 15 जून तक तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
Kanpur Weather Update - फोटो : amar ujala
12 जून से मौसमी गतिविधियां बदलेंगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की हवाएं नमी लेकर आएंगी। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। इससे बारिश होने के आसार हैं।  -डॉ. एसएन सुनील पांडेय, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी
विज्ञापन

6 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
50 प्रतिशत रही नमी
सीएसए की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह माहौल में नमी का प्रतिशत 50 रहा। रविवार की तुलना में यह सात फीसदी कम है। दोपहर को नमी का प्रतिशत 34 हो गया। विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच दिन आसमान साफ रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने किसानों को सलाह दी है कि इस दौरान खेतों में हल्की सिंचाई करके नमी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान
  • 8 जून को 27.7 डिग्री
  • 7 जून को 25.6 डिग्री
  • 6 जून को 22.8 डिग्री
  • 5 जून को 22.4 डिग्री
  • 4 जून को 23.2 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें