फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Test Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह, हर चौके-छक्के पर लगे जयकारे, तस्वीरें

Thu, 25 Nov 2021 03:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
भारत-न्यूजीलैंड के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिकेट प्रेमी भारी संख्या में स्टेडियम में पहुंचे। भारत के टॉस जीतने के साथ ही स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ने लगी। स्टूडेंट गैलरी, सी बालकनी, बी बालकनी, वीआईपी पवेलियन में भारी संख्या में दर्शक मौजूद हैं।

मैच के पहले घंटे के भीतर मयंक अग्रवाल का विकेट गिरते ही दर्शक कुछ मायूस हो गए, लेकिन शुभमन गिल ने अच्छी बैटिंग करके दर्शकों की मायूसी कम कर दी। चौके और छक्का लगाकर दर्शकों में रोमांच भर दिया। हर चौके के साथ स्टेडियम तालियों और भोंपू के शोर से गूंजने लगा।

भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगते रहे। स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23वां मुकाबला खेला जा रहा है। टेस्ट मैच में चौथी बार दोनों टीमें आमने-सामने हैं। मैच के रेफरी जवागल श्रीनाथ हैं। मैच को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही लोगों की भीड़ ग्रीनपार्क में देखने को मिली। भारतीय टीम के प्रशंसक चेहरे पर इंडिया का टैटू बनवाते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
ग्रीनपार्क में आज तक टीम इंडिया को नहीं हरा सकी है न्यूजीलैंड
ग्रीनपार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। यहां पर न्यूजीलैंड कभी भी भारतीय टीम को हरा नहीं पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीन टेस्ट मैच हुए हैं। दो में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। 

सितंबर 2016 में भारतीय टीम ने अपना 500वां मैच यहीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 197 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने 18-23 नवंबर 1976 को न्यूजीलैंड के साथ पहला टेस्ट मैच यहां पर खेला था जो ड्रॉ रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
22-25 अक्तूबर 1999 को दूसरा टेस्ट मैच खेला गया था। इसमें भारतीय टीम आठ विकेट से जीती थी। भारतीय टीम ने ग्रीनपार्क मैदान पर कुल 22 टेस्ट मैच खेले हैं। सात में जीत, तीन में हार और 12 ड्रॉ हुए हैं।

4 of 5
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाल ा
भारतीय टीम के खिलाड़ी
कप्तान अजिंक्य रहाणे, उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा, केएस भरत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, सूर्य कुमार यादव, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैच को लेकर दर्शकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड टीम के खिलाड़ी
केन विलियम्सन (कप्तान), टॉम लैथम, डेरेल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, रॉस टेलर, विलियम यंग, रचिन रविंद्र, टिम साउदी, काइल जैमीसन, नील वैगनर, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विल समरविल, ग्लेन फिलिप्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें