फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस पान मसाला के ठिकानों पर छापे, कोलकाता-कानपुर और रुड़की समेत कई शहरों में हो रही जांच 

Wed, 11 Jul 2018 07:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पारस पान मसाला के ऑफिस में छापा
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को कोलकाता की दिग्गज पारस पान मसाला कंपनी के देश भर में 18 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। इनमें कानपुर, रुड़की और कोलकाता समेत छह शहरों में इनके प्रतिष्ठान शामिल हैं। शुरुआती जांच में 50 करोड़ रुपये टैक्स चोरी के सबूत हाथ लगे हैं। कानपुर में नयागंज स्थित ऑफिस, बिरहाना रोड स्थित आवास और श्याम नगर स्थित गोदाम को जांच में शामिल किया गया है। 
 
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- नील वाली गली में रहते हैं रमेश खंडेलवाल....
विज्ञापन

2 of 5
पारस पान मसाला के ठिकानों पर छापे
कोलकाता के प्रधान आयकर निदेशक के निर्देश पर मंगलवार को पारस कंपनी के ठिकानों पर देश भर में 250 से ज्यादा अफसरों ने धावा बोला। पारस कंपनी के मालिक मनोज कुमार खंडेलवाल कोलकाता में रहते हैं, जबकि उनके बहनोई रमेश खंडेलवाल कानपुर में कंपनी की अन्य फर्मों का काम संभालते हैं। रमेश खंडेलवाल बिरहाना रोड पर नील वाली गली में रहते हैं, जबकि नयागंज में खंडेलवाल सुरती के नाम से फर्म स्थापित है। इसका गोदाम श्याम नगर में बना रखा है। इस जांच में कानपुर स्थित प्रधान आयकर निदेशालय (जांच) के अफसरों का भी सहयोग लिया गया। यहां के प्रधान आयकर निदेशक अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर दो दर्जन से अधिक अफसरों की टीम शहर के तीनों प्रतिष्ठानों की जांच के लिए लगाई गई।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- अफसर लगातार आठ घंटे से प्रतिष्ठानों के बाहर डेरा जमाए रहे...
विज्ञापन

3 of 5
पारस पान मसाला के एड में अरबाज खान (पुरानी तस्वीर)
हालांकि अफसरों को घर के अलावा कोई भी प्रतिष्ठान खुला नहीं मिला। रमेश खंडेलवाल और फर्म के अन्य कर्मचारी फरार हैं। इस वजह से गोदाम और ऑफिस नहीं खोले जा सके। अफसर लगातार आठ घंटे से प्रतिष्ठानों के बाहर डेरा जमाए हैं। घर पर सिर्फ महिलाएं मिलीं। अफसर यहीं पर ही जांच शुरू कर पाए। यहां पर बड़ी संख्या में फर्मों के दस्तावेज और कुछ संपत्तियों के कागजात मिले हैं। आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बड़ी गड़बड़ी की आशंका है। इसी वजह से कारोबारी फरार हैं। फर्म में रखे माल का भौतिक सत्यापन करने और कारोबार की प्रकृति जानने के लिए ऑफिस और गोदाम खुलने तक इंतजार करना होगा। छापामारी में उप आयकर निदेशक डॉ. सौरभ आनंद व अंकित तिवारी आदि मौजूद रहे। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- मीठी सुपाड़ी, चूरन गोली का भी काम.... 

4 of 5
पारस पान मसाला के एड में अरबाज खान (पुरानी तस्वीर)
कानपुर नयागंज स्थित खंडेलवाल सुरती हाउस में पारस पान मसाला की ट्रेडिंग के अलावा मीठी सुपाड़ी और चूरन की गोली का भी काम होता है। यह माल रुड़की में तैयार होता है और प्रदेश भर के जिलों में कानपुर से सप्लाई होता है। इसी तरह से पारस ग्रुप का मुख्य कारोबार कोलकाता में है, लेकिन कानपुर में पान मसाला की ट्रेडिंग होती है। कानपुर के अलावा अन्य शहरों में बड़ी कर चोरी पकड़ी गई है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बेनामी निवेश की तलाश ...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पारस पान मसाला के एड में अरबाज खान (पुरानी तस्वीर)
आयकर अफसरों को संदेह है कि पारस ग्रुप के मालिक ने कानपुर और इसके आसपास के शहरों में बेनामी निवेश किया है। इसी वजह से यहां के प्रतिष्ठानों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया। अफसर कारोबार की शहर में स्थिति और किए गए निवेश का आकलन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें