फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए आप कभी न करें ऐसा काम, 'सीख लें' उन्नाव की इस घटना से

Wed, 11 Jul 2018 07:27 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
रोते बिलखते मृतक बच्चे के परिजन
उन्नाव के एक होटल में गर्मी से परेशान एक बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल होटल मालिक का बेटा दूध, दही और मक्खन रखने वाले फ्रीजर के ऊपर लेट गया। थोड़ी ही देर बाद बिजली आ गई जिससे वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।  
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
उन्नाव औरास थानाक्षेत्र के सुभानखेड़ा गांव निवासी मुकेश पाल का औरास चौराहे पर होटल है। मंगलवार दोपहर उसका बेटा शिवम (12) अकेला होटल पर था। इस दौरान वह फ्रीजर पर लेट गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
इसी बीच बिजली आ गई, इससे शिवम की दाई एड़ी में करंट लगा जिससे वह बेहोश हो गया। इसी बीच एक ग्राहक होटल पर दही लेने आया। उसने शिवम कई बार को आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठा। इस पर ग्राहक ने पास जाकर देखा। किशोर को अचेत देख उसने शोर मचाया।
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सूचना पर परिजनों होटल पहुंचे और उसे औरास पीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। परिजन पुलिस को सूचित किए बगैर शव लेकर घर चले गये। बच्चे की मौत से मां सरोजनी, पिता मुकेश, बड़े भाई सत्यम और बहन सविता रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें