सहारनपुर व कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद पुलिस व आबकारी विभाग सतर्क हो गया है। मिलावटी व कच्ची शराब बनाने वालों की तलाश शुरू की गई है। यूपी के कन्नौज जिले में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। बिक्री भी हो रही है। कई जगह थाना कोतवाली के पास कच्ची शराब बन रही है।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
आबकारी व पुलिस विभाग के अभियान चलाने के बाद फिर से धंधा शुरू हो जाता है। जिले में कच्ची शराब बनाने व बेचने का काम कई जगह हो रहा है। शराब बनाने वाली जगहों के अलावा ईंट भट्ठों पर ले जाकर भी शराब बेची जा रही है। सस्ती होने से छोटे तबके में शराब की बड़ी खपत है। महिलाएं भी इस धंधे में शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा महिलाओं को न पकड़ने से पुरुष छापे में इन्हें आगे कर देते हैं। कभी पकड़े जाने पर निजी मुचलके पर मौके पर ही छोड़ दिया जाता है। पुरुष इस धंधे में पकड़े जाने के बाद छूटने पर फिर से काम शुरू कर देते हैं। कच्ची शराब को लेकर पुलिस व आबकारी के अभियान फौरी रहते हैं। अभियान में बरामद कच्ची शराब व लहन को नष्ट कर दिया जाता है।
4 of 7
डेमो पिक
जनवरी में आबकारी विभाग ने 10 स्थानों पर छापा मार कर 154 लीटर कच्ची शराब बरामद की। लचर कार्रवाइयों से कच्ची शराब पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जानकारों की मानी जाए तो तिर्वा कस्बा पुलिस चौकी, ठठिया, सौरिख में थाना कोतवाली के निकट ही कच्ची शराब बनती है।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
सरायप्रयाग, वहबलपुर, निकवा, गिहार बस्ती छिबरामऊ, गिहार बस्ती ठठिया, दौलतपुर, खांडेदेवर, इंदुइयागंज, ढहलेपुर, लुंजीपुर्वा, कुतलूपुर, फिरोजपुर कटरी, जगतापुर, वलनपुर गिहार बस्ती, गदनपुर नरहा कटरी, महादेव नगरिया सौरिख में कच्ची शराब बड़े पैमाने पर बनती है। यहां से बिक्री के लिए भी ले जाई जाती है।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
कुशीनगर व सहारनपुर में जहरीली शराब से मौत के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने जिला आबकारी अधिकारी से उन स्थलों की सूची मांगी है, जहां शराब बनती है। पुलिस कच्ची व केमिकल से शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी।
जानकारी मिलने पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कच्ची शराब पकड़ी जाती है। इसके अलावा भी अभियान चलता रहता है। इस कारण कच्ची शराब बनाने का काम कम हो रहा है। --कृष्ण मोहन गोस्वामी, जिला आबकारी अधिकारी