आईआईटी कानपुर आने वाले तीन साल में कानपुर की इंडस्ट्री के लिए रिसर्च का बड़ा केंद्र बन जाएगा। संस्थान में सौ करोड़ की लागत से तैयार हो रहे रिसर्च पार्क में कानपुर की कई बड़ी कंपनियां अपने उत्पाद के लिए तकनीक विकसित कर पाएंगी। शनिवार को कैंपस में आयोजित पहले इंडस्ट्री एकेडमिया मीट में निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने इसका एलान किया।
विज्ञापन
2 of 5
इंडस्ट्रियल रिसर्च का केंद्र बनेगा आईआईटी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सभी इंडस्ट्री को संस्थान में अपने कार्यालय, लैब और डिजाइन सेंटर खोलने का ऑफर दिया। कहा कि रिसर्च पार्क में छात्रों और संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ इंडस्ट्री के लोग मिलकर काम करेंगे तो नई इनोवेटिव आइडिया का अविष्कार होगा।
विज्ञापन
3 of 5
आईआईटी कानपुर
इंडस्ट्री और एकेडमिया समझौते से कानपुर के उद्योग को ठप होने से बचाया जा सकता है। यहां की कंपनियों को नई तकनीक पर फोकस करना होगा। टेक्नोपार्क के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. अविनाश अग्रवाल ने संस्थान से इंडस्ट्री को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी।
4 of 5
आईआईटी कानपुर
छात्रों ने मीट के दौरान मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें एयर सैंपलर, लो कॉस्ट डेंटल चेयर, डेस्ककिट आदि का प्रदर्शन किया। इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. एस गणेश सहित कई अन्य सीनियर प्रोफेसर मौजूद रहे।
मीट में लोहिया कॉर्प लिमिटेड के सीएमडी राज कुमार लोहिया, आईआईए के डिविजनल चेयरमैन सुनील पांडेय, विशाल खेर, नेटप्लास्ट के आरके अग्रवाल सहित 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।