कानपुर में एक वर्ष के दुधमुंहे बच्चे को कमरे के बाहर छोड़कर एक साथ जीने मरने की कसम खाने वाले दंपती फांसी पर झूल गए। इस घटना के बाद से मासूम अनाथ हो गया है।
विज्ञापन
2 of 7
पति ने इसी कमरे में लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना बिधनू में न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के राजीव नगर की है। पत्नी से विवाद के बाद पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली थी। पति का शव लटकता देखकर पत्नी ने एक रिश्तेदार को जानकारी दी।
विज्ञापन
3 of 7
महिला ने इसी कमरे में लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद मासूम बेटे को कमरे के बाहर रोता बिलखता छोड़कर दूसरे कमरे में फांसी पर झूल गयी थी। हरी मस्जिद बर्रा निवासी सिक्योरिटी गार्ड राजेन्द्र वर्मा राजीव नगर, न्यू आजाद नगर में अरुण तिवारी के मकान में पिछले 4 वर्ष से किराये पर रह रहे थे।
4 of 7
मासूम के सिर से उठा माता-पिता का साया
- फोटो : अमर उजाला
राजेन्द्र के मुताबिक 35 वर्षीय बेटा प्रिंस की फेसबुक के जरिये ग्राम मचहट्टा रुद्रपुर जिला देवरिया की रहने वाली जवाहरलाल की बेटी चंद्रिका (30) से जान पहचान हुई थी। बेटा प्रिंस लखनऊ में एक दवा कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
5 of 7
घर के बाहर बैठी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रिका बेटे से मिलने अक्सर लखनऊ आया जाया करती थी। दो वर्ष पहले लखनऊ में कोर्ट मैरिज के बाद 25 जुलाई 2018 को कानपुर में परिजनों ने धूमधाम से विवाह संपन्न किया। इसके बाद दोनों राजीव नगर में परिवार के साथ रहने लगे।
विज्ञापन
6 of 7
गमगीन बैठे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जून 2019 को उसके बेटे शौर्य का जन्म हुआ था। लॉकडाउन के दौरान बेटे की नौकरी छूट गयी थी। आर्थिक तंगी के चलते आये दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गयी थी।
झगड़े के बाद प्रिंस ने खुद को कमरे में बंदकर पंखे में साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। पति को फांसी में झूलता देख पत्नी चन्द्रिका ने मौसी कमला के बेटे सतेंद्र को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद चन्द्रिका ने एक वर्षीय दुधमुंहे बेटे शौर्य को दूसरे कमरे के बाहर छोड़कर पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे खुद भी फांसी पर झूल गयी। माता-पिता की मौत के बाद एक साल के मासूम पर कहर टूट पड़ा।