फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में डूबे लड़के-लड़कियाें के लिये अय्याशी का अड्डा हैं हुक्काबार

Thu, 04 Jan 2018 08:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
हुक्का बार में हुक्का पीती लड़क‌ियां
शहर में चल रहे हुक्का बार बंद कराए जाएंगे। सिगरेट एंड अदर टुबैको प्रोडक्टस एक्ट (कोटपा) के तहत कोई भी रेस्टोरेंट हुक्का नहीं परोस सकता है।  यहां हर तरह का नशा और लड़के-लड़कियों को समय बिताने के लिए केबिन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। शहर में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बारों में किशोर, किशोरी, युवक, युवतियों को नशे का लती बनाए जाने का खुलासा किया था।

 
विज्ञापन

कोई भी रेस्टोरेंट हुक्का नहीं परोस सकता है

2 of 8
हुक्काबार
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सिगरेट एंड अदर टुबैको प्रोडक्टस एक्ट (कोटपा) के तहत कोई भी रेस्टोरेंट हुक्का नहीं परोस सकता है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और मजिस्ट्रेट समय-समय पर छापे मारकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी रेस्टोरेंट में हुक्का तो नहीं परोसा जा रहा है। अगर छापे में इसकी पुष्टि हुई तो उनके खाद्य लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।


 
विज्ञापन

युवक, युवतियों को नशे का लती बनाया जा रहा है

3 of 8
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
छापे में अगर नशे की कोई वस्तु मिली तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। शहर में चारो तरफ हुक्का बार खुल गए हैं। यहां हर तरह का नशा और लड़के-लड़कियों को समय बिताने के लिए केबिन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। ‘अमर उजाला’ ने शहर में धड़ल्ले से चल रहे हुक्का बारों में किशोर, किशोरी, युवक, युवतियों को नशे का लती बनाए जाने का खुलासा किया था।

 

हुक्का में नशीले पदार्थ मिलाकर पिलाए जा रहे हैं

4 of 8
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
खुलासा किया था कि हुक्का बारों में फ्लेवर्ड हुक्के की आड़ में तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ मिलाकर पिलाए जा रहे हैं। इससे युवा लड़के-लड़कियां नशे की लत के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रीय पुलिस से सेटिंग और प्रशासन की अनदेखी से यह गंदा धंधा फलफूल रहा है, अब डीएम के एक्शन में आने पर इन पर रोक लगने की उम्मीद बढ़ी है। अमर उजाला लगातार इस पर नजर रखेगा।

 
विज्ञापन

रेस्टोरेंटों में हुक्का समेत अन्य सामान बरामद हुआ

5 of 8
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफडीए) ने बुधवार शाम चार रेस्टोरेंटों पर छापा मारा। दो रेस्टोरेंटों में हुक्का समेत अन्य सामान बरामद हुआ है जबकि रेस्टोरेंटों में हुक्का रखा ही नहीं जा सकता। इन रेस्टोरेंट को लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस दिया जाएगा। सभी से हलफनामा भी लिया जाएगा कि वह हुक्का नहीं परोसेंगे। अगर हुक्का परोसा तो उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए।

 
विज्ञापन

रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा

6 of 8
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने एसजीएम प्लाजा आर्य नगर स्थित नवाब रेस्टोरेंट में छापा मारा। यहां पर टीम ने हुक्का परोसना पाया। टीम ने कोटपा (सिगरेट एंड अदर टुबैको प्रोडक्टस एक्ट) के तहत मैनेजर अनुज मिश्रा, गया सिंह, मो. लईक, राज बहादुर, संजय कुमार कनौजिया पर दो-दो सौ रुपये जुर्माना किया। कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यों न रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाए।

 
विज्ञापन

तंबाकू के साथ कई तरह के फ्लेवर बरामद हुए

7 of 8
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
क्रिस्टल होटल हर्ष नगर में भी टीम ने छापा मारा। यहां छठवीं मंजिल पर छिपा कर रखे गए हुक्का, चिलम, चारकोल (कोयले की जगह हुक्के में इस्तेमाल होता), तंबाकू, कई तरह के फ्लेवर बरामद हुए। मैनेजर से कोटपा के तहत दो सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। कारण बताओ नोटिस जारी की गई कि क्यों न खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया जाए। टीम ने फ्रेंडस रेस्टोरेंट में भी छापा मारा। यहां मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा था। इसलिए हुक्के हटा दिए गए थे।

 
विज्ञापन

पुलिस ने इस रेस्टोरेंट में मंगलवार को हुक्के बरामद किए

8 of 8
हुक्का बार
पुलिस ने इस रेस्टोरेंट में मंगलवार को हुक्के बरामद किए थे। इसलिए लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस दिया जा रहा है। यच क्लब आर्यनगर में टीम को हुक्केतो नहीं मिले लेकिन हुक्का परोसने की पुष्टि हुई है। इसलिए लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस दिया जाएगा। अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि इन सभी रेस्टोरेंट से हलफनामा लिया जा रहा है कि वह हुक्का नहीं परोसेंगे। अगर हुक्का परोसा गया तो खाद्य लाइसेंस निलंबन के साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें