फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग की फिल्म 'मुक्काबाज' के गाने से "यूपीवालों का क्रेज" बनी सुनील जोगी की मशहूर कविता

Wed, 03 Jan 2018 06:37 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
मुक्काबाज फिल्म
युवाओं के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' पार्ट-1 और पार्ट-2 के बाद एक बार फिर बॉलीवुड के नामी फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप बड़ा धमाल मचाने वाले हैं। अनुराग अपनी अपकमिंग फिल्म 'मुक्काबाज' के ट्रेलर और गानों से यूपी और बिहार के युवाओं की पसंद बन चुके हैं।
विज्ञापन

'मुक्काबाज' फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी चर्चित हो रहे

2 of 10
मुक्काबाज फिल्म में सुनील जोगी की मशहूर कविता आईटम सॉन्ग अंदाज में
सोशल मीडिया से लेकर टीवी, रेडियो-एफएम पर 'मुक्काबाज' फिल्म का ट्रेलर और गाने काफी चर्चित हो रहे हैं। मुक्काबाज का एक गाना 'मुश्किल है अपना मेल प्रिये' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल ये गाना जाने-माने कवि डॉ. सुनील जोगी की 17 साल पुरानी कविता पर आधारित है। इस कविता को आइटम सॉन्ग अंदाज में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'मुक्काबाज' में पेश करते हुए नजर आते हैं।
तो आइये जानते हैं कनपुरिया कवि सुनील जोगी की ये सालों पुरानी मशहूर कविता आखिर कैसे 'मुक्काबाज' फिल्म का आइटम सॉन्ग बन गई....
 
विज्ञापन

ये कविता बहुत मुफीद लगी

3 of 10
मुक्काबाज फिल्म में सुनील जोगी की मशहूर कविता आईटम सॉन्ग अंदाज में
मुंबई में पिछले दिनों फिल्म मुक्काबाज की ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा था कि , ' मैं हमेशा से डॉ. सुनील जोगी का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मुक्काबाज फिल्म के लिए मुझे उनकी ये कविता बहुत मुफीद लगी। ये कविता सालों से हमारे यहां प्यार में होने वाले भेदभाव की परिभाषा बताती आ रही है।
 

फिल्म की शूटिंग बरेली में हुई

4 of 10
मुक्काबाज फिल्म
मुश्किल है अपना मेल प्रिये 17 साल पुरानी कविता है, जिसे हमने इस फिल्म के लिए कंपोज किया है। फिल्म में विनीत कुमार, जोया हुसैन, जिम्मी शेरगिल और रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग बरेली में हुई है।  12 जनवरी 2018 को मुक्काबाज फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

जानिए मुक्काबाज फिल्म के बारे में

5 of 10
मुक्काबाज फिल्म
डायरेक्टर अनुराग कश्यप की अपकमिंग फिल्म है 'मुक्काबाज'। इंडियन स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह, जोया हुसैन, रवि किशन और जिम्मी शेरगिल लीड रोल में है। फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद एल राय है। फिल्म में संगीत रचिता अरोड़ा का है।  इस फिल्म का प्रीमियर साल 2017 में आयोजित हुए मामी फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। फिल्म को फेस्टिवल में स्टेंडिंग ओवेशन मिला था।  
 
विज्ञापन

जानिए कौन हैं डॉ. सुनील जोगी

6 of 10
मुक्काबाज फिल्म में सुनील जोगी की मशहूर कविता आईटम सॉन्ग अंदाज में
डॉ सुनील जोगी देश के मशहूर कवि, शायर और लेखक हैं। सुनील उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।  वह भारत के रेलवे और संसदीय कार्य मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार भी हैं। 1 जनवरी 19 71 को उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले में उनका जन्म हुआ था। सुनील के पिता का नाम रामप्रकाश त्रिवेदी और मां का नाम अरुणदति देवी है। जोगीने हिंदी साहित्य एमए किया और डॉक्टरेट (पीएचडी) की डिग्री प्राप्त की।
 
विज्ञापन

5000 से अधिक कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ कर चुके

7 of 10
सुनील जोगी
सुनील 80 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं और माया फाउंडेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष हैं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली एनजीओ के लिए भी काम करते हैं। साल 2015 में भारत सरकार ने जोगी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके साथ-साथ सुनील यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। भारत और विदेशों में 5000 से अधिक कवि सम्मेलनों में सुनील काव्यपाठ कर चुके हैं। भारत के अलावा अमेरिका, यूके, फ्रांस तमाम देशों में उनके चाहने वाले हैं। सुनील ने 30 से अधिक गाने और ऑडियो / वीडियो एल्बम निकाले हैं। जो काफी लोकप्रिय भी हुए हैं।  
 

मुश्किल है अपना मेल प्रिये की कुछ लाइनें....

8 of 10
मुक्काबाज फिल्म
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नही है खेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नही है खेल प्रिये

तुम एम.ए फर्स्ट डिविजन हो, मैं हुआ मेट्रिक फेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नही है खेल प्रिये

तुम फौजी अफसर की बेटी , मैं तो किसान का बेटा हूं
तुम रबडी खीर मलाई हो, मै तो सत्तू सपरेटा हूं
तुम ऐसी घर में रहती हो,.................

मैं पेड के नीचे लेटा हूं

9 of 10
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
तुम ऐसी घर में रहती हो, मैं पेड के नीचे लेटा हूं
तुम नई मारुती लगती हो, मै स्कूटर लम्ब्रेटा हूं

इस कदर अगर हम छुप-छुप कर, आपस में प्यार बढ़ाएंगे
तो एक रोज तेरे डेडी, अमरीश पुरी बन जाएंगे

तुम हीरे जडी तश्तरी हो, मैं एल्युमिनिअम का थाल प्रिये
तुम चिकन सूप बिरयानी हो, मैं कंकड वाली दाल प्रिये

तुम हिरन चौकड़ी भरती हो.............
विज्ञापन

मै हू कछुए की चाल प्रिये

10 of 10
मुक्काबाज फिल्म
तुम हिरन चौकड़ी भरती हो, मै हू कछुए की चाल प्रिये
तुम चंदन वन की लकड़ी हो, मैं हू बबूल की छाल प्रिये

तुम नई विदेशी मिक्सी हो, मै पत्थर का सिलबट्टा हूं
तुम एके 47 जैसी, मैं तो एक देसी कट्टा हूं

तुम चित्रहार का मधुर गीत, मै कृषि दर्शन की झाड़ी हूं
तुम विश्व सुन्दरी सी कमाल, मैं तेलिया छाप कबाड़ी हूं

मुझको रेफ्री ही रहने दो, मत खेलो मुझसे खेल प्रिये
मुश्किल है अपना मेल प्रिये, ये प्यार नही है खेल प्रिये……
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें