डेमाे पिक
शुक्रवार को हैलट अस्पताल में दो लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घाटमपुर निवासी सुनीता देवी (32) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी लाया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होते देख परिजन उन्हें स्वरूप नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया। इसी तरह बर्रा-2 निवासी शिवरंजन (55) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।