फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक से बचना किसी चुनौती से कम नहीं, यहां चपेट में अाकर अस्पताल पहुंचे मरीज 

Sat, 12 May 2018 10:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
दिनो-दिन बढ़ते पारे के कारण लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। साथ ही इससे बचना एक बड़ी चुनौती बन गया है। यूपी के कानपुर शहर में हीट स्ट्रोक की चपेट में आए मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानें इस चुनौती से लड़ने के उपाय... 
 
 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
शुक्रवार को हैलट अस्पताल में दो लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। घाटमपुर निवासी सुनीता देवी (32) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी लाया गया। उपचार के दौरान हालत में सुधार न होते देख परिजन उन्हें स्वरूप नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें कॉर्डियोलॉजी अस्पताल भेजा गया। इसी तरह बर्रा-2 निवासी शिवरंजन (55) को हीट स्ट्रोक की वजह से हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि शरीर का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 फारेनहाइट) होता है। तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा होने पर शरीर तापमान सामान्य रखने की कोशिश करता है। यह काम दिमाग करता है। शरीर का तापमान नियंत्रित न हो पाने की दशा में दिमाग पर असर पड़ने लगता है। मरीज को झटके आने लगते हैं। वह कोमा में जा सकता है। सही इलाज न मिलने पर मौत भी हो सकती है। 
विज्ञापन

ये एहतियात बरतें

4 of 4
डेमाे पिक
- हल्का खाना खाएं
- खूब पानी पिएं
- धूप में निकलने से पहले सिर-कान ढंक लें
- ओआरएस का घोल पीते रहें
- ढीले कपड़े पहनें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें