फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क भिड़ गए दो महिला गुटाें में मारपीट, जमकर चले लात घूंसे, तमाशबीन बने लोग बनाते रहे वीडियो

Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
1 of 5
सड़क पर हुई महिलाओं में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की सीमा से लगे नया गांव थाना अंतर्गत  गुलाबी गैंग व एक अन्य महिलाओं के गुट के बीच विवाद होने पर मारपीट व जमकर हंगामा हुआ है। घटना उस समय हुई जब कई मांगों को लेकर गुलाबी गैंग की महिलाएं नगर पंचायत भवन मप्र चित्रकूट  का घेराव कर प्रदर्शन कर रही थी।

 
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं की बीच सड़क हुई लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में नगर पंचायत अधिकारी ने थाने में गुलाबी गैंग की कंमाडर के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अधिकारियों के अनुमति के बिना नगर पंचायत का दो घंटे से समय तक घेराव किया गया है। जिससे काम काज में बाधा पहुंची है। बृहस्पतिवार को गुलाबी गैंग की कंमाडर संपतपाल कई महिलाओं के साथ नगर पंचायत मप्र चित्रकूट का घेराव किया। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।

 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क पर जमकर चले लात घूंसे - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच एक अन्य गुट की महिलाएं व गुलाबी गैंग की महिलाओं के बीच जमकर हाथपाई व धक्कामुक्की शुरू हो गई। पिटने का भी प्रयास किया गया। यह हंगाम आधा घंटे से अधिक चलता रहा। कई महिलाएं मामला अधिक बढ़ने पर मौके से भी भाग गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामला शांत कराया। वही बताया जा रहा है एक जमीन के दाखिल खारिज मामले को लेकर भी प्रदर्शन किया जा रहा था।

 

4 of 5
तमाशबीन बने लोग - फोटो : अमर उजाला
जिसको  लेकर आपस में महिलाएं भिड़ गई। इस मामले में नगर पंचायत मप्र चित्रकूट के अधिकारी रमाशंकर ने थाना नया गांव में दी तहरीर में कहा कि गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों की बिना अनुमति के उनके  कार्यालय को घेराव कर प्रदर्शन किया है। जिससे कार्य करने में बाधा पहुंची है। वही गुलाबी गैंग की कमांडर का कहना है कि महिलाओं की समस्या को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीच सड़क भिड़ गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी महिलाओं को शौचालय, आवास व राशन कार्ड की अन्य सुविधाए नहीं दी जा रहीं है।  जन समस्याओं को लेकर उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। अधिकारियों को जनहित के काम करने पडेंगे। उनके गुट की किसी महिला ने मारपीट या धक्कामुक्की नहीं की है। काम न करने वाले अधिकारियों के ईशारे पर दूसरे गुट की महिलाओं ने ही उनके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें