फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, इन शहरों में बारिश के आसार, मौसम विभाग की ये चेतावनी भी जरूर पढ़ लें

Fri, 06 Mar 2020 12:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर सहित आसपास के 13 जिलों में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। लेकिन इसी बीच बारिश के भी आसार हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (29.6 डिग्री) के करीब पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से 1.5 डिग्री अधिक है।

 
विज्ञापन

2 of 5
अचानक सर्दी गर्मी से लोग हो रहे परेशान - फोटो : अमर उजाला
वहीं न्यूनतम पारा भी एक डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ने से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बन रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
सर्दी गई तो गर्मी का लुत्फ उठाते पंक्षी - फोटो : अमर उजाला
पांच को घने बादल रहेंगे। इसके बाद छह से नौ मार्च तक बारिश की संभावना है। स्थानीय मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से अधिक रहेगी। बारिश की वजह से ठंड एक बार फिर कुछ दिनों के लिए लौट सकती है।

 

4 of 5
तेज हवाओं से बदल रहा मौसम - फोटो : अमर उजाला
जबकि गर्मी का असर 10 मार्च के बाद से नजर आएगा। इस बार होली पर भी हल्की ठंड रहेगी। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक डॉ. नौशाद खान ने बताया कि तेज धूप की वजह से हवा की नमी में धीरे-धीरे कमी आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभी तक नहीं उतरे हैं गर्म कपड़े - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम नमी दो प्रतिशत कम होकर 90 और न्यूनतम 13 प्रतिशत कम होकर 44 पर रही। पिछले दिनाे अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और ओला वृष्टि से फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें