यूपी के कानपुर देहात में रसूलपुर गांव के रज्जन सिंह के बेटे की रविवार को शादी थी। सोमवार को बहू को विदा होकर घर आना था। बारात को भेजकर घर की महिलाएं मंगल गीतों के साथ बहू के स्वागत की तैयारी कर रही थीं, लेकिन देर रात दूल्हे के छोटे भाई की मौत की खबर आ गई। इससे हाहाकार मच गया। जिस घर में बहू की डोली आनी थी, वहां रात में बेटे की अर्थी पहुंची। ये देखकर हर किसी के आंख में आंसू आ गए।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
मूसानगर क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रज्जन सिंह परिहार के बेटे सुमित सिंह की बारात रविवार रात कानपुर नगर जिले के पतारा क्षेत्र के हिरनी गांव गई थी। जयमाल के लिए वर वधू स्टेज पर खड़े थे, तभी किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली सीधे दूल्हे के छोटे भाई अभिमन्यु सिंह (14) को जा धंसी। परिजन उसे कानपुर हैलट ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
फायरिंग के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बाराती और जनाती पक्ष के लोग भी एक एक कर खिसक गए। कुछ ही देर में वीरानी छा गई। रसूलपुर गांव में भी हाहाकार मच गया। हैलट से परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस पहुंची और सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया। रात में किशोर का शव गांव पहुंचा तो पूरा का पूरा गांव रज्जन सिंह के घर के बाहर जमा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि अभिमन्यु गांव के ही स्कूल में पढ़ता था।
4 of 5
डेमो पिक
- फोटो : अमर उजाला
हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक है, इसके बावजूद लोग शादी और अन्य उत्सवों में फायरिंग करते रहते हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही है।
हर्ष फायरिंग में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। इससे ये लग रहा है कि फायरिंग अवैध असलहे ही की गई होगी। अब सवाल ये उठता है कि अवैध असलहा रखने वालों को कारतूस कहां से मिल जाते हैं। कारतूस के लिए दुकान में खोखे देना और लाइसेंस का होना अनिवार्य है। लाइसेंस पर कारतूस का विवरण भी दर्ज किया जाता है। इसके बावजूद अवैध हथियार रखने वालों को कारतूस मिल जाते हैं।