फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर वरमाला का इंतजार कर रहा था दूल्हा, तभी आई दुल्हन की मौत की खबर, मची चीख-पुकार

Mon, 29 Jun 2020 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
मृतका की फाइल फोटोे - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में दरवाजे पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। बैंड-बाजे के साथ गांव की गलियों पर नाचते हुए रिश्तेदार और बराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। चारों ओर खुशी का माहौल था। दूल्हा जयमाला की स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान अचानक दूल्हन की मौत हो गई। पल भर में खुशियों की जगह सन्नाटा पसर गया। शहनाई की जगह चीख-पुकार और सिसकियों की गूंज से अफरातफरी मच गई। ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भगतपुरवा में राजकिशोर बाथम की 19 वर्षीय बेटी विनीता की शुक्रवार को शादी थी। 
विज्ञापन

3 of 6
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाथों में मेंहदी लगाए बैठी दुल्हन दूल्हे का इंतजार कर रही थी। रात करीब आठ बजे कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद के गांव अमरूहिया निवासी दूल्हा संजय पुत्र संतोष अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ विनाता के गांव बरात लेकर पहुंचा।

4 of 6
रखा दहेज का सामान - फोटो : अमर उजाला
बैंड-बाजे के साथ बरात दूल्हन के दरवाजे की ओर पहुंची। दोस्त और रिश्तेदार डांस भी कर रहे थे। द्वारचार के बाद दूल्हा संजय जयमाला की स्टेज पर पहुंच गया और दुल्हन विनीता का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
बेसुध हुई बहन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अचानक दुल्हन विनीता की मौत हो गई। जिससे कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा और उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पहुंच गए। दुल्हन के पिता ने अचानक किसी बीमारी से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शादी के दिन दुल्हन की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही दुल्हन की मौत की वजह सामने आएगी। वहीं सुबह दूल्हा बगैर दुल्हन के लौट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें