फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चचेरे भाई बहन को हुआ प्यार, परिवार को मंजूर नहीं हुआ इश्क तो बाहों में बाहें डाल फांसी पर झूले

Mon, 29 Jun 2020 06:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 6
चचेरे भाई बहन की लाश मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कन्नौज रविवार दोपहर एक गांव के बाहर चचेरे भाई-बहन के शव एक साथ पेड़ पर लटके मिले। दोनों रात में अपने-अपने घरों से गायब हुए थे। युवक की बरात सोमवार को जानी थी, माना जा रहा है कि इसी के चलते दोनों ने खुदकुशी की राह चुनी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस करीब दो घंटे बाद पहुंची। सीमा विवाद के बाद दोनों शवों को उतारा गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
एक साथ प्रेमी प्रेमिका ने लगाई फांसी - फोटो : amar ujala
दोनों के परिजनों ने करीब एक साल से प्रेम संबंध की बात पुलिस के सामने स्वीकार की है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे हालांकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रविवार को एक गांव के बाहर खेतों में बकरी चराने के लिए गए कुछ बच्चों ने युवती (20) व युवक (23) के शव एक साथ फांसी पर लटके देखे।

 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
बच्चों ने जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के गांव के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उनकी शिनाख्त हमीरपुर गांव के किसान परिवार के युवक व युवती के रूप में हुई। दोनों एक ही परिवार के चचेरे भाई-बहन थे। युवक ट्रैक्टर चालक था और एक डॉक्टर के पास खाली समय कंपाउंडर का भी काम करता था।

 

4 of 6
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
युवती हाईस्कूल तक पढ़ी है। कुछ ही देर में दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि इनमें चोरी-छिपे करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को बातचीत कर समझाया भी गया था। लगभग दो घंटे बाद छिबरामऊ के प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर व विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक कृष्णलाल पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
घटना की जानकारी देता ग्रामीण - फोटो : amar ujala
पहले तो पुलिस सीमा निर्धारण में ही लगी रही, बाद में जब ग्रामीणों ने छिबरामऊ थाना क्षेत्र का मामला होने की बात कही तो छिबरामऊ पुलिस कार्रवाई के लिए आगे आई। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी ग्राम मक्कापुर्वा थाना इंदरगढ़ में तय हुई थी और सोमवार को उसकी बरात जानी थी। युवक के हाथ में कंगन भी बंध चुका था। दोनों शनिवार की शाम से अपने घर से गायब थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदहवास मृतका का भाई - फोटो : amar ujala
रात भर उनकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं लगा। रविवार की दोपहर को जब दोनों जब दोनों शव पेड़ पर लटके मिले, तब परिजनों को जानकारी हुई। छिबरामऊ प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें