फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: अपने इसी अंदाज की वजह से युवाओं और बुजुर्गों की पसंद बने हैं सीएम योगी आदित्यनाथ

Thu, 16 Nov 2017 02:02 AM IST
प्रशांत कुमार, अमर उजाला, कानपुर

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : ओपी वाधवानी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की नजर और समझ किस बड़े स्तर की है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हजारों की भीड़ में तमाम चेहरों की परेशानियां वह एक पल में ही समझ जाते हैं। ऐसा ही एक वाकया कानपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान देखने को मिला।
जानें क्या है पूरा मामला....
 
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर में एक चुनावी जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर दूर खड़ी उस बुजुर्ग परेशान महिला पर जाकर टिक गई जिसके चेहरे पर परेशानियां साफ नजर आ रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ओपी वाधवानी
दरअसल, कानपुर के बृजेंद्र स्वरूप पार्क में भाजपा की जनसभा के दौरान भीड़ में खड़ी लीला ने अपने हाथ में एक फ्रेम किया हुआ आवेदन पत्र ले रखा था। वह बार-बार कोशिश कर रहीं थीं कि उनका आवेदन मुख्यमंत्री तक पहुंच जाए।
 

4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ओपी वाधवानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र स्थित धनकुट्टी निवासी 80 वर्षीय लीला मेहरोत्रा को दूर से परेशान देख विधायक को भेज उनका आवेदन लिया। वैसे तो मंच से लीला को परेशान होते कई नेता देख रहे थे, लेकिन सीएम ने बिना देर किए विधायक अभिजीत सिंह सांगा को नीचे भेजा और वृद्घ महिला को ऊपर लाने को कहा। वहां बैरिकेडिंग होने की वजह से सांगा ने लीला का आवेदन पत्र लेकर मुख्यमंत्री के हाथों में दे दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ओपी वाधवानी
आवेदन में उन्होंने शिकायत की थी कि कांशीराम योजना के तहत उनको मकान तो अलॉट कर दिया गया लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने तत्काल इस मसले को हल करने का निर्देश प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें