फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश और राहुल के धार्मिक होने को डिप्टी सीएम ने बताया "अच्छे दिन"

Thu, 16 Nov 2017 12:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने चित्रकूट में एक सभा के दौरान अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने दोनों नेताओं पर धर्म की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 



 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा धर्मनगरी पहुंचे तो पूरी तरह से विरोधियों पर राजनैतिक प्रहार किए। खासकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में रहते इन्हें भगवान की याद नहीं आई अब दूसरों को आइना दिखा रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
बहाना तो निकाय चुनाव की जनसभा व भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने का था लेकिन धर्मनगरी पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कई बार कांग्रेस व सपा पर सीधे हमले किए। जीएसटी व नोटबंदी को पूरी तरह सफल करार दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को परेशान नहीं बनाने के लिए लोगों को लाइन मेें लगाया। व्यापारियों के सुझाव मानकर जीएसटी में कई महत्वपूर्ण संशोधन किए जिससे महंगाई कम होगी।


 

4 of 5
डेमो पिक
मुख्यालय के पटेल तिराहे पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में दीपावली मनाने पर विपक्षियों को परेशानी है। विरोधी भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहते हैं जबकि अब गुजरात चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंदिर में जाकर पूजन करते हैं। कई स्थानोें पर मंदिर में माथा टेक रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
अखिलेश यादव पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष / पूर्व मुख्यमंत्री इटावा में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति बनवा रहे हैं तो उन्हें दिक्कत नहीं है। एक तरह से देखा जाए तो सत्ता जाने के बाद जिस तरह कांग्रेस व सपा के यह दो नेता धार्मिक हो रहे हैं तो यही अच्छे दिन हैं। भाजपा के कारण यही अच्छे दिन आ गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें