फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों को नहीं सताएगी अब बच्चों की चिंता, दिल खुश कर देगी ये व्यवस्था

Mon, 11 Feb 2019 05:09 PM IST
शिखा पांडेय मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अब महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने के दौरान बच्चों की देखभाल करने की चिंता से मुक्ति मिलने वाली है। जल्द ही कानपुर पुलिस लाइन में शिशु पालना गृह शुरू होगा, यह बनकर तैयार हो गया है। इससे महिला पुलिसकर्मी अपने बच्चों को वहां छोड़कर ड्यूटी पर जा सकेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
पुलिस मेस से सटे पालना गृह में एसी के साथ ही बच्चों की जरूरतों से लेकर उनके खेलने तक की व्यवस्था की गई है। उनकी देखभाल के लिए दो महिला कर्मचारियों की तैनाती भी जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
एसएसपी के मन में यूं आया ख्याल 
एसएसपी अनंत देव एक दिन गश्त पर थे। जरीब चौकी चौराहे पर उनकी नजर महिला सिपाही पर पड़ी, जो एक माह के बच्चे को बेबी कैरियर में रखकर ड्यूटी कर रही थी। इसके बाद थानों के भ्रमण में भी उन्हें कई महिला पुलिसकर्मी मिलीं, जो छोटे बच्चे को लेकर ड्यूटी कर रही थीं, इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन में शिशु पालना गृह के निर्माण का ख्याल मन में आया और उसे पूरा भी करवाया।

4 of 5
डेमो पिक
बच्चों को मिलेगा घरेलू माहौल
शिशु पालना गृह में बच्चों को घरेलू माहौल मिलेगा। दीवारों को कार्टूनों के स्टीकर से सजाया गया है। एक झूले वाले पालना के साथ ही छोटे बेड की व्यवस्था भी की गई है। छोटी कुर्सियां व मेज भी हैं, जिसमें बैठकर बच्चे खिलौने से खेल सकें, पढ़ाई भी कर सकें। टेडी-बियर से गिनती और एबीसीडी सिखाने वाले, बोलने वाले खिलौनों की व्यवस्था की गई है। फर्श पर मुलायम कारपेट बिछाई गई है। किचन व बाथरूम भी बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दवा-प्रारंभिक इलाज की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
15 दिन में होगा शुभारंभ
एसएसपी के मुताबिक 15 दिन के भीतर एडीजी, आईजी और उनकी मौजूदगी में शिशु पालना गृह का शुभारंभ कर दिया जाएगा। बच्चों को खेलकूद के साथ ही पढ़ाई भी कराई जाएगी। इससे स्कूल जाने की आयु तक बच्चा काफी कुछ सीख सकेगा और नींव मजबूत होगी। समय-समय पर अधिकारी इसका निरीक्षण करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें